छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर आज शासकीय कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर, सभी शासकीय कार्य बाधित छात्र-छात्राएं हुए परेशान….

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर आज शासकीय कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर,
सभी शासकीय कार्य बाधित छात्र-छात्राएं हुए परेशान….
वाड्रफनगर – अब्दुल रशीद
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर आज से 29 तारीख तक आंदोलन पर है। कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ का मांग है कि उन्हें केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप है वहीं कई दफ्तरों में ताले लटके हुए हैं। आज से 29 तारीख तक के हड़ताल में शिक्षकों का भी है समर्थन है शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से सभी स्कूल कॉलेज बंद है। आज देखा गया कि छात्र-छात्राए विद्यालय पहुंच गए परंतु शिक्षकों की उपस्थिति नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल से वापस जाना पड़ा।
इस संबंध में संघ के पदाधिकारी दिनकर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की जा रही है। प्रदेश सरकार से हमारी मांग है कि प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता व गृह भत्ता तत्काल दी जाए और ऐसा नहीं किए जाने पर आगे चलकर आंदोलन और भी व्यापक हो सकता है।
विरोध प्रदर्शन में शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव, सहायक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जयसवाल, लिपिक संघ अध्यक्ष घनश्याम नायक, सचिव अजय मरकाम, कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष द्वारिका पटेल, सचिव आलोक गुप्ता, जिला जनपद संघ के अध्यक्ष जी आर अंसारी, कॉलेज ग्रंथपाल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार व विभिन्न संघ के सदस्य व पदाधिकारी प्रमोद सिंह, एम.एल. मल्ल, परमानंद पटेल, संजय पटेल, विनोद पनेरी, रामाशंकर पटेल, सरोजनी तिर्की,  गीता कन्नौजिया, चंदशेखर सिंह सहित सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर