यश प्रताप सिंह जूदेव के प्रथम शहर आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत…..

 

 

* युवा आने वाला 2023 का भविष्य है और भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है – यश प्रताप सिंह जूदेव

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर:-सोमवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर स्थित स्थानीय पुराने विश्राम गृह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जशपुर के युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव का आगमन सूरजपुर जिले में हुआ जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ अतिथि स्वागत स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि अल्प प्रवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जशपुर के युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव का पहली बार जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचने पर स्वागत और भेंट मुलाकात बैठक के दौरान युवा मोर्चा के एक मतदान 20 जवान के विषय में चर्चा हुई साथ ही प्रदेश के कांग्रेसी सरकार के खिलाफ बेरोजगारी भत्ता और रोजगार को लेकर के विधानसभा स्तरीय और जिला स्तरीय प्रदर्शन करने जा रहा है जिसके लिए रूपरेखा पर चर्चा की गई।

इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज सेट्ठी, मंत्री राजेश साहू, देव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, प्रीतम सोनी, शांतनु सिंह चौहान, प्यारे साहू, अलंकार नायक, राज सिन्हा, सुरेंद्र राजवाड़े, राकेश महाराज, नितिन सोनी, रंजन सोनी, विकास साहू, विशाल देवांगन, विकास, राज सोनी, सनी मिश्रा, लोकनाथ बैगा, दिनेश पांडे, संदीप प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, लालसाय विश्वकर्मा, समीर, मोहन, सानू सहित काफी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।