खाध की किल्लत से नहीं मिली निजात तो भाजपा उतरेगी किसानों के साथ सड़क पर…..

 

 

* भाजपा ने जिले के संपूर्ण सहकारी समितियों में रासायनिक खाद (डी.ए.पी. व इफ्को) उपलब्ध कराने की मांग.

* तीन दिवस मैं मांग पूरी नहीं होने पर किसानों के हित में भाजपा करेगी सरकार के खिलाफ आंदोलन.

* भाजपा ने किसानों के हित में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर:-सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जिला मुख्यालय सूरजपुर स्थित संयुक्त कार्यालय भवन मैं कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर जिले की कलेक्टर इरफत आरा को एक ज्ञापन सौंपते हुए उस में उल्लेख कर उस पत्र के माध्यम से जिले के संपूर्ण सहकारी समितियों में रासायनिक खाद (डी.ए.पी. व इफ्को) उपलब्ध कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि कि जिले के संपूर्ण सहकारी समितियों में रासायनिक खाद (डी.ए.पी. व इफ्को) की उपलब्धता नगन्य है, जिससे किसानो को कृषि कार्य करने में भारी कठिनाई हो रही है। किसान बाजार से उक्त खाद को कई गुना अधिक कीमत में लेने के लिए मजबूर है। भाजपा जिला सूरजपुर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानी एवं किसानों के हितों के रक्षा के लिए आपसे तीन दिवस के भीतर रसायनिक खाद (डी.ए.पी. व इफ्को) सहकारी समितियों में उपलब्ध कराने की मांग करती है। यदि आगामी तीन दिवस में जिले में रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं होती है तो भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहु, थलेश्वर साहु, सत्यनारायण सिंह प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा, भुलन सिंह, श्रीमती पुष्पा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मुरली सोनी, श्यामा पांडे, अशोक सिंह, रामानन्द जायसवाल, कौशल सिंह, शशिकांत गर्ग, मोहन शर्मा, राजेश्वर तिवारी, लालचंद कुर्रे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, अनिल चंद गुप्ता, रामरतन साहू, लोकेश पैकरा, अरुण राजवाड़े, गीता जायसवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, अजय श्याम, सुरेंद्र राजवाड़े, नीलू गुप्ता, देवधन बिंदिया, मोहन शर्मा, मदन साहू, सुनील साहू, सुभाष राजवाड़े, मुकेश गर्ग, रामशिरोमणि साहु, सरोज साहू, अनिता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, राजेश साहू सहित काफी संख्या में भाजपा, भाजयुमो व महिला मोर्चा के साथ-साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।