13 वर्षीय बालक को करैत सांप ने डशा उपचार उपरांत बालक हुआ स्वस्थ….

 

 

लखनपुर ,अमित बारी

लखनपुर विकासखंड के ग्राम तुरगा में 7 जुलाई दिन गुरुवार की रात लगभग 9:00 बजे 13 वर्षीय बालक को करैत सांप ने डस लिया। 112 की टीम ने घायल बालक को उपचार की लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया उपचार उपरांत बालक स्वस्थ होकर अपने घर लौटा है प्राप्त जानकारी के मुताबिक कमलेश खड़िया पिता मनोज खड़िया उम्र लगभग 13 वर्ष ग्राम तुरगा निवासी जो बस्ती से अपने घर जा रहा था सड़क किनारे हैं उसे करैत सांप ने बालक के पैर को काट लिया। सांप काटने की जानकारी बालक ने आसपास के ग्रामीणों को दी जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस 108 को फोन किया गया एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने पर डायल 112 को फोन किया गया सूचना मिलते ही तत्काल आरक्षक हरिराम अगरिया चालक हर्ष मानिकपुरी ग्राम तुरगा पहुंचे और घायल बालक को उपचार के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर दाखिल कराया जहां उपचार उपरांत 8 जुलाई दिन शुक्रवार को बालक स्वस्थ होकर अपने घर लौटा है।