KATGHORA: सामाजिक कार्यो में अग्रणी “ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन” की कटघोरा रेस्ट हाउस में हुई बैठक..संघ से जुड़े पत्रकारों को बांटे गए प्रेस कार्ड।

✍?साकेत वर्मा, कटघोरा। ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन अपने सामाजिक कार्यो से जानी जाती हैं जिसमे पत्रकार बंधु अपनी भूमिका निभा कर सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं। आज कटघोरा के फारेस्ट रेस्ट हाउस में ग्लोबल संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिब्येंदु मृधा व अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।आज संघ द्वारा आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पत्रकारों को प्रेस कार्ड विरतण करने का था, जिसमे सभी पत्रकारों को सह सम्मान प्रेसकार्ड वितरण किया।

ततपश्चात संघ की बैठक में आगे की रूपरेखा पर विचार मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि संघ के माध्यम से सामाजिक कार्यो में गति लाने की नितान्त आवश्यकता हैं एवं सभी को एकजुट होकर कार्य करना है ताकि संघ निरंतर रूप से गतिमान रहे। कार्यक्रम के अंतिम बेला में निर्णय लिया गया कि कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना जाए व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें फल वितरण किया जाए। इसी कड़ी में संघ के सभी सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इस दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा व दिब्येंदु मृधा, राहुल गुप्ता, रामनारायण रजक, राहुल सोनी, सुनील कुर्रे, सुशील साहू, सुधार सिह मरावी, नंद कुमार यादव, गेंदपाल सिह, गोपाल कश्यप, तीज कुंवर बघेल की उपस्थिति सराहनीय रही।