भाजपा का जिला प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं का हो प्रचार प्रसार……

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर – सूरजपुर जिला भाजपा के जिला प्रशिक्षण शिविर में आज दूसरे दिन नगर स्थित अग्रोहा भवन में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ,हर्षिता पाण्डेय,धर्म जागरण प्रान्त प्रमुख राजकुमार चन्द्रा,रामलखन पैकरा ,प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दीपक पटेल,जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, अशोक सिंह ने संबोधित किया|प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने राजनीतिक क्षेत्र मे मीडिया व सोशल मीडिया बिषय पर विचार व्यक्त करते हुए उसके उपयोग से राजनीतिक विचारधारा के विस्तार की बात रखी |उन्होंने सोशल मीडिया के अधिक से अधिक उपयोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार मे करने का आहवान किया|धर्म जागरण प्रान्त प्रमुख राजकुमार चन्द्रा ने हमारा विचार परिवार बिषय पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुशांगिक संगठन जैसे विहिप, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ सहित 40संगठन राष्ट्र व समाज के लिए कार्य कर रहे हैं|सभी संगठन भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने का लक्ष्य रख काम कर रहे है|तृतीय सत्र के वक्ता रामलखन सिंह पैकरा ने आत्म निर्भर भारत के बिषय पर विचार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल के पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र किया|प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दीपक पटेल ने संगठन के विस्तार व कार्यशैली बिषय पर विचार रखे| जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय ने भारत के बढते सुरक्षा सामर्थ्य पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश की सेना का मनोबल काफी बढा है यही कारण है कि भारतीय सेना ने म्यांमार व पाकिस्तान की सीमा मे घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया |देश के सुरक्षा बजट मे वृद्धि कर सेना को अत्याधुनिक हथियार व सैन्य उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं|