लखनपुर में जनपद स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन जनपद उपाध्यक्ष हुए शामिल….

 

 

लखनपुर,अमित बारी

लखनपुर:-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2022 को प्रातः 7:00 बजे से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर एवं जनपद पंचायत स्तर पर किया गया जनपद स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21/06 /2022 को प्रातः 7:00 बजे से ग्राम पंचायत रजपुरीकला प्राथमिक शाला भवन के प्रांगण में किया गया जिसमें लखनपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सिंह देव द्वारा योग कार्यक्रम का उदघाटन माता सरस्वती की प्रतिमा पे पुष्प अर्पित कर और अगरबत्ती जला कर किया गया। योग प्रशिक्षक अजय गुप्ता ,गुपुत गुप्ता, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता एवं शशि धर पांडेय द्वारा योगाभ्यास कराया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच सचिव द्वारा सभी 74 ग्राम पंचायत के मुख्यालय पंचायत भवन में किया गया ,इसमें पंचायत स्तरीय सभी विभाग के मैदानी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ,कर्मचारी सम्मिलित हुए तथा ग्राम पंचायत के योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। सभी शैक्षणिक संस्था एवं छात्रावास के बालक बालिकाओं के द्वारा योगाभ्यास किया गया। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मनरेगा के श्रमिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, योगाभ्यास में सम्मिलित समस्त व्यक्तियों का आभार प्रदर्शन विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में सभी को भीगा चना एवं गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया व्यवस्थापक एवं मंच संचालन अनिल कुमार वर्मा पंचायत निरीक्षक समाज शिक्षा संगठन जनपद पंचायत लखनपुर द्वारा किया गया।इस दौरान योगभ्यास कार्यक्रम में अजय कांत गुप्ता,युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, रामसुजान द्विवेदी, विनोद पैकरा रजपुरी सरपंच, अनुराधा सिंह कस्तूरबा अधीक्षिका, सचिव राजेश प्रजापति, मनीष वर्मा, दिनेश राजवाड़े,श्रीमती दीप्ति वर्मा ,श्रीमती छवि लता महापात्र, श्रीमती मेरी ममता लकड़ा
श्रीमती इंदु मिश्रा सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों शामिल हुए