अजजा, अजा एवं अ.पि. वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर हेतु भर सकते हैं आवेदन……

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है।

वर्ष 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भारत सरकार, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एनएसपी पोर्टल scholarships.gov.in वेबसाइट पर आवेदन ऑनलाईन की जा रही है। इस पोर्टल में सफल पंजीयन के पश्चात् आवेदन की शेष जानकारी हेतु छ.ग. राज्य पोर्टल http://postmatric scholarship.cg.nic.in/ में आवेदन करना अनिवार्य है। उक्त दोनों पोर्टल पर आवेदन नहीं करने पर छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होगा।
छात्रवृति हेतु विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण पंजीयन, संस्थाओं के प्रस्ताव स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में निम्नानुसार तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण हेतु 10 जून 2022 से 15 जुलाई 2022 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 जून 2022 से 25 जुलाई 2022 तक, सेक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 10 जून 2022 से 08 अगस्त 2022 तक, निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सेक्शन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।