प्रतापपुर विधानसभा के ग्राम सरहरी में हुआ भाजपा का किसान सम्मेलन, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप….

 

 

प्रतापपुर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन द्वारा देश के सभी मतदान केंद्रों एवं मंडल स्तर पर मोदी के 8 वर्ष सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आह्वान किया गया है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर के ग्राम सरहरी मैं विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन 7 जून 2022 को छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया ।

भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर एवं जरही द्वारा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा पूरे देश में किसानों के हित के लिए किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस दौरान किसान सम्मान निधि गरीब कल्याण योजना अटल पेंशन योजना उज्जवला योजना स्वच्छता अभियान जन धन योजना जैसे कई योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दिया जिसका सीधा लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों एवं जनता को मिल रहा है साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रदेश के किसानों युवाओं महिलाओं एवं आम जनता को धोखे में रखकर झूठे यादों के सहारे सत्तारूढ़ हुई कांग्रेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के साथ किए जा रहे छल एवं धोखा के बारे में बताया की कैसे कांग्रेसी सरकार प्रदेश की जनता से कर्ज माफी बिजली बिल माफी युवाओं को रोजगार बेरोजगारी भत्ता दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के साथ-साथ 36 प्रकार के वादे तो किए पर उन्हें पूरा नहीं किया। प्रदेश के जल जंगल जमीन के संसाधनों का अवैध रूप से दोहन कर जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है गौठान सहित सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार एवं बालू की तस्करी बेखौफ होकर प्रदेश सरकार के संरक्षण मैं किया जा रहा है। श्री पैकरा ने भ्रष्टाचार एवं आतंक की पर्याय बने प्रदेश की कांग्रेसी सरकार के कारनामों से जनता को आगाह कराते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास , भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा प्रभारी लाल संतोष सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकरण साहू भाजपा जिला महामंत्री राजेश महल वाला अ ज जा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिल देव पांडे अ ज जा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष थउलाराम ने संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार को आड़े हाथों लिया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुनील गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी ने किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर चंद्रदेव सिंह महामंत्री राम लखन सिंह भाजपा मंडल प्रतापपुर एवं जरही के ग्राम सरहरी केवरा पौड़ी सेमरा दवनकरा दरहोरा चंदौरा जजावल सहित आसपास क्षेत्र के किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।