भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कल 5 जून को करेगी जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम का‌ आयोजन…मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण को सेवा सुशासन गरीब कल्याण के रूप में मनाएगी – दीपक जायसवाल जिला महामंत्री कोरबा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ व पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश नेतृत्व तथा जिले के निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण के स्वर्णिम उपलब्धियां बेमिसाल को सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के रूप में सफल कार्यक्रम कोरबा जिले के लगभग सभी मंडलों में आयोजित की जाएगी।आत्मनिर्भर भारत का आह्वान, कोरोना आपदा में अवसर, हर व्यक्ति तक अन्न, घर-घर उजियारा, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप, मुद्रा योजना, जनधन योजना, प्रगति का राजमार्ग, CAA, स्वच्छ भारत, मनरेगा पर 5 लाख करोड़ की राशि आवंटित करना व 10% मजदूरी वृद्धि, विदेशी मुद्रा भंडार में भारी वृद्धि, नंबर वन अर्थव्यवस्था, आयुष्मान भारत, स्वस्थ भारत, हवाई अड्डा निर्माण व यात्रा, राम मंदिर निर्माण, हर घर की छत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसे ऐतिहासिक निर्णय जनता के हित के लिए उपलब्धि भरा कार्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में संभव हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 8 साल उपलब्धियों से भरी बेमिसाल है इसे सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के रूप में मनाया जाएगा। उक्त उपलब्धियों से भरी बातें व कार्यक्रम की जानकारी मीडिया के माध्यम से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने दी है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री झखेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष झामलाल साहू, उपाध्यक्ष उत्तम पटेल उपाध्यक्ष बुधवारा देवांगन, उपाध्यक्ष माधव जायसवाल, जिला मंत्री विष्णु यादव, रमेश पोद्दार ईश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष संतु साहू, केशव चंद्रा, सूरज जायसवाल पुनी राम साहू सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष महामंत्री लगे हुए हैं।