भाटामुड़ा में जमीन सबंधी विवाद में हुई जम कर मारपीट घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

भाटामुड़ा में जमीन सबंधी विवाद में हुई जम कर मारपीट

आज सुबह भाटामूडा के पास एक जमीन सबंधी बात पे एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के लोगो के साथ जम कर मार पीट की है। एक ही परिवार के पिता सहित उसके दोनो बेटो को खूब मारने की जानकारी मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पत्थर और इटो से चेहरे में मारा गया है। गिरधारी यादव एवं उसके दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वही घायलों में एक के कान के पास ज्यादा मारने से कान में सुनाई नही देने की बात कही जा रही है। वही पुलिस को मिली शिकायत पे घायलों का एमएलसी करवाने की प्रक्रिया जारी है। जिसके बाद थाने में रिपोर्ट लिखी जाएगी वही मारने वाला पक्ष जब गिरधारी यादव एवं उसके दोनो बेटो को पीटा जा रहा था तो मैं सियों हु इस जैसे शब्दों का प्रयोग मनीराम भगत कर रहा था वही अस्पताल में इलाज करा रहे घायल पक्ष के लोगो का कहना है। कि भाटामुड़ा में हमारी पुश्तेनी जमीन है। जिसे हम वर्षो से कमा रहे है। उसी जमीन को लेकर मनीराम भगत और उसके बेटो ने हमारे साथ मारपीट की है।