अल्पसंख्याक प्रभारी के मुख्य अतिथि में भाजपा मोर्चा की हुई समीक्षा बैठक, चुनाव के मद्देनजर लिए गया महत्वपूर्ण निर्णय…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर – प्रदेश कोषाध्यक्ष व सूरजपुर अल्पसंख्यक प्रभारी मखमूर खान के मुख्यातिथि में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सूरजपुर की समीक्षा बैठक भाजपा जिला कार्यालय सूरजपुर में सम्पन्न हुआ
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की समीक्षा बैठक भाजपा कार्यालय सूरजपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व माइक्रो डोनेशन प्रदेश प्रभारी एवं सूरजपुर जिले के प्रभारी *मखमूर खान जी* के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ।
अल्पसंख्यक मोर्चा की समीक्षा बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक के प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा , एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सरगुजा जिला प्रभारी मो० इसराईल , प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य व नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता ज़ियाजुल हक़ , भी मुख्य रूप में उपस्थित थे, बैठक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष महबुल्ला रज़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक कार्यक्रम के मुख्यातिथि मखमूर खान  ने जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा की गतिविधियों से अवगत होते हुए आगामी चुनाव के मद्देनजर चर्चा किये, वहीं माइक्रो डोनेशन की सदस्यता शुल्क व मोदी नमो ऐप से अल्पसंख्यकों की जुड़ने की तरीका से अवगत कराया, उन्होंने आगे जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा में जोश के साथ कसावट लाने की बात कही, जिसके प्रमाण आगामी जिला कार्यसमिति की बैठक में दिखना चाहिए, अल्पसंख्यक मोर्चा समीक्षा बैठक में प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सरगुजा ज़िला प्रभारी मो० इसराईल , भाजपा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी , भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय अग्रवाल , ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया, मंच संचालन मो० हुसैन अल्पसंख्यक मण्डल महामंत्री देवनगर एवं आभार ब्यक्त अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजीत रोमाकौर ने की महामंत्री इक़बाल खान, मो० ज़फर खान, इस कार्यक्रम में जिला मंत्री अबु ज़फर (राजू), जिला कार्यसमिति सदस्य परमिंदर कौर,शिवनन्दनपुर मण्डल अध्यक्ष मो० जाहिद अली, मो० समीद (अधिवक्ता)* मंडल अध्यक्ष सूरजपुर ग्रामीण, देवनगर मंडल अध्यक्ष सैय्यद रज़ा, भैयाथान मंडल अध्यक्ष स्वाहिद रज़ा, बिश्रामपुर मण्डल अध्यक्ष जहांगीर आलम, उमेन रजा उपाध्यक्ष भैयाथान, मो० जमाल  उपाध्यक्ष देवनगर, सहित अन्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।