आम आदमी यूथ विंग छत्तीसगढ़ द्वारा जशपुर जिले मे पार्टी के जिला कार्यालय मैं बैठक के माध्यम से पार्टी के जागरूक कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों का दायित्व दिया गया…

पत्थलगांव ✍️ जितेन्द्र गुप्ता

आम आदमी यूथ विंग छत्तीसगढ़ द्वारा जशपुर जिले मे पार्टी के जिला कार्यालय मैं बैठक के माध्यम से पार्टी के जागरूक कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों का दायित्व दिया गया जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष  रितिक गर्ग जी द्वारा सभी को दायित्व दिया गया एवं उनके द्वारा पार्टी को किस प्रकार से आगे बढ़ाया जाए एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़ा जाए ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की मुख्य भूमिका छत्तीसगढ़ में बन सके एवं इसी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रितिक गर्ग द्वारा सभी नवीन दायित्व कर्तावो को पार्टी के लेटर पैड पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष जसपुर आकाश अग्रवाल को नियुक्त किया गया, व जिला महामंत्री जसपुर राजा गुप्ता को नियुक्त किया गया , पत्थलगांव विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल को , पत्थलगांव विधानसभा सह सचिव जितेंद्र पटेल को शैलेंद्र लकड़ा को सह कोषाअध्यक्ष एवं प्रवीण भगत को कांसाबेल मंडल अध्यक्ष बनाया गया सूरज भगत को कसाबेल मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया


पद वितरण समारोह में , मुख्य रूप से अर्जुन भगत, रवि सोनी, धर्मदास चौहान, हितेश महत , राजकुमार रजक, शरद भगत, पिंटू अग्रवाल, विजय हलदर , उपस्थित रहे जिसमें सभी दायित्व कर्ताओं का सभी कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर प्रोत्साहन व शुभकामनाएं दी तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रितिक अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल वह जिला महामंत्री राजा गुप्ता द्वारा पत्थलगांव पुलिस थाने में जाकर सभी नवीन पदाधिकारियों के पद नियुक्ति की जानकारी थाना प्रभारी पत्थलगांव के नाम से पार्टी के लेटर पैड के माध्यम से सूचना दी गई।
फोटो 2