छत्तीसगढ़ स्काउटर गाइडर ने ली लेह लद्दाख के विभिन्न्न जगहों की जानकारी……

 

रायपुर

भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश सोनी  के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय हाईक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के स्काउटर गाइडर जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख के अनेक जगहों की जानकारी एकत्र किए।
ज्ञात हो कि बीते दिनों भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ से राज्य स्तरीय हाईक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ से 90 स्काउटर गाइडर शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम में लेह के लेह के शांति स्तूप के बारे में जानकारी एकत्र किए। शांति स्तूप के बारे में बता दें कि यह विश्व शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के साथ-साथ बौद्ध धर्म के 2500 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाया गया, शांति स्तूप लेह में प्रमुख आकर्षण है। पहाड़ की चोटी पर स्थित, यह धार्मिक स्थान शहर और आसपास के मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत करता है।
लेह में यह आकर्षण जापानी बौद्ध भिक्षु द्वारा पीस पैगोडा मिशन के एक हिस्से में बनाया गया था। स्तूप के नीचे बुद्ध का अवशेष है। शांति स्तूप की यात्रा के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त को दिन का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

*हाइकर्स ने लेह पैलेस व रांचों स्कूल का किया अध्ययन:-

भारत स्काउट गाइड राज्य सचिव कैलाश सोनी  ने हाईक के बारे में बताया कि लेह पैलेस प्रसिद्ध है जो नौ मंजिला ऊंचा है, जिसकी ऊपरी मंजिलें पहले शाही परिवार को समायोजित करती है, जबकि निचली मंजिलों में स्टोर रूम और अस्तबल बने थे। लेह पैलेस का एक बड़ा हिस्सा जीर्ण-शीर्ण है, हालांकि पैलेस संग्रहालय में तिब्बती चित्रों या थांगका के साथ गहने, आभूषण, मुकुट और औपचारिक पोशाक का एक आकर्षक संग्रह है, जो 450 साल पहले का है। इसमें जटिल डिजाइन और जीवंत रंग पाउडर और कुचल पत्थरों और रत्नों से प्राप्त होते हैं। महल के आधार के आसपास की संरचनाओं में प्रसिद्ध नामग्याल स्तूप और इसके सुंदर भित्ति चित्रों के साथ चंदाजिक गोम्पा और चंबा लखंग शामिल हैं जो 1430 से पहले के हैं। मध्यकालीन युग के भित्ति चित्र के कुछ अवशेष अभी भी यहां मौजूद हैं। उसके बाद छत्तीसगढ़ के हाइकर्स ने प्रसिद्ध रैंचोस स्कूल का भ्रमण किया जहां स्थानीय लोग अभी भी इसे ड्रुक पद्म कार्पो स्कूल कहते हैं और वे बौद्ध परंपरा और दर्शन पर बहुत गर्व करते हैं जिसके साथ इसे बनाया गया था, प्रिंसिपल स्टेनज़िन कुंजांग ने कहा।
उन्होंने कहा कि लद्दाख के इस ठंडे रेगिस्तान में संस्था इस हिमालयी क्षेत्र के बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करती है, जिसमें खानाबदोश जनजाति के बच्चे भी शामिल हैं।

*लेह के विश्व प्रसिद्ध पेन्गोंग झील का हाइकर्स ने किया भ्रमण:-

राज्य स्तरीय हाईक में शामिल राज्य सहायक आयुक्त रामदत्त पटेल ने बताया कि हमारे हाइकर्स ने विश्वप्रसिद्ध पेन्गोंग झील का का भ्रमण किया जहां सभी हाइकर्स ने झील की खूबियों व इसकी बदलती पानी का गहन अध्ययन किया और ग्लेशियर से आच्छादित पहाड़ों के मनोरम दृश्य का आनंद लिया।
इस हाईक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्काउटर गाइडर शिक्षकों ने हाईक के दौरान अनेक जगहों के परिवेश, संस्कृति व व्यवसाय की जानकारी के साथ अनेक पर्यावरणीय जानकारी प्राप्त किये जो विद्यालयीन छात्राओं के लिए उपयोगी है यह बात मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने कही। इस कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी रामदत्त पटेल, राज्य सहायक संगठन आयुक्त त्रिभुवन शर्मा, बीरेंद्र कुमार चौधरी, दिलीप पटेल, ईनु राम वर्मा, डॉ. करूणा मसीह, तमन्ना पटेल, मितेन गणवीर, चंदन चन्द्राकर, किरण चन्द्राकर, प्रियंका सिंह, रूकसार परवीन, नरेश कंवर, शहनवाज खान, बालोद से चूर्णिका सोनबेर ज्योति प्रसाद, सूरजपुर से रामदत्त पटेल, रश्मि चौधरी,कृष्ण कुमार ध्रुव, राकेश सिंह, आनंद कुमार साहू, सोना सिंह, आनंद चौधरी, बलरामपुर से अनिता नायक, सीला सुमन, आशीष पटेल, कोरिया से शशी निर्मला तिग्गा, बलौदाबाजार से नेहा उपाध्याय, रजनीकला पाटकर, अजय कुमार उपाध्याय, धनेश्वर प्रसाद वर्मा, ईनुराम वर्मा, मनीष कुमार बघेल, कीर्ति वर्मा, सुश्री आरती सार्वा, सुश्री पुष्पा वर्मा, योगेश्वर प्रसाद साहू, टेकराम यादव, कोंडागांव से चमन लाल सोरी, मनीराम साहू, शशिकला ठाकुर, सुश्री भुनेश्वरी धामड़े, मुंगेली से नीलम खरे, वर्षा तिवारी, दंतेवाड़ा दलबाई नेताम, प्रफुल्ल नेताम, राजनांदगांव से जागृति तिवारी तिलेश्वर बघेल, बेमेतरा से हिरउ राम ध्रुव, अनिल कुमार वर्मा, अनुज साहू, पोखन साहू, बीजापुर से नंदकिशोर कश्यप, गोविंद कुमार नाग, लावेन्द्र कुमार ठाकुर, सक्ति से राजेश कुमार नायक, देवनारायण सिदार, विभूति भूषण गुप्ता, गरियाबंद से महेन्द्र कुमार पंत, आशीष कुमार साहू, दुर्गेश कुमार साहू, सीमा साहू, रविशंकर साहू, बिलासपुर से लक्ष्मण रजक, महासमुंद कमल लुनिया, शैलेन्द्र नायक, राजेश शर्मा, कुणाल चंद्राकर, उमेद निषाद, खिलावन साहू, अनिमेश चंद्राकर, आयुष चंद्राकर, राजीव कुमार तिवारी, कौशलेन्द्र वैष्णव, वेददेव वर्मा, कोरबा से दिगम्बर कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, राजीव साहू, बस्तर से जमुना ठाकुर, पूनम गुप्ता, राहूल सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार मोर्य, कांकेर डॉली मेश्राम, हेमेन्द्र साहसी, संतोष जायसवाल, धमतरी से डोलेश्वरी साहू, राजेश कुमार अनंत, विष्णुप्रसाद सोनवानी, सुकमा आशीष कुमार राम व रायपुर से विक्रम सिंह चंदेल इस कार्यक्रम में शामिल हैं।