स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट अं.मा.वि. नवापारा में प्रवेश हेतु पात्र अपात्र सूची जारी……

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/  स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। कक्षा पहली हेतु कुल 568 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु शासन द्वारा निर्धारित छात्र की आयु सीमा 31 मई 2022 की स्थिति में 5 वर्ष 06 माह से 06 वर्ष 06 माह के बीच होनी चाहिए। जिसे आधार मानते हुए कक्षा पहली हेतु 218 छात्र पात्र एवं 350 छात्र अपात्र हुए हैं। पात्र एवं अपात्र छात्र एवं छात्राओं की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। विद्यार्थी, अभिभावक 12 मई 2022 दिन गुरुवार तक विद्यालयीन समय सुबह 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस विद्यालय में कक्षा पहली में 50 सीट हेतु प्रवेश लिया जाना है एवं सीट से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस कारण शासन के निर्देशानुसार पात्र छात्र-छात्राओं का लॉटरी माध्यम से 14 मई 2022 दिन शनिवार को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी जिसमें विद्यार्थी, अभिभावक शामिल हो सकते है।