भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, जिला अध्यक्ष बोले- महिलाओं का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त……

 

 

*मातृ दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया नारी का अपमान, कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती हुँ -लक्ष्मी राजवाड़े

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर:-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सूरजपुर के आह्वान पर सभी मंडल मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के दौरे में आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा रामनगर की सभा में सार्वजनिक रूप से खुले मंच पर महिला के अपमान के विरोध में उक्त कार्यक्रम रखा गया, ज्ञात हो कि रामनगर की सभा में एक महिला के द्वारा अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई जा रही थी, उस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिला को झिड़कते हुए उसपर नेतागिरी न करने को कहा, और यह भी देखते हुए नजर आया कि महिला के बार-बार एसपी के द्वारा रोकने के आरोप को नजरअंदाज करते हुए उक्त महिला को ही नेतागिरी ना करने की झड़प लगाई जो कि काफी एक मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हुए व्यक्ति को सोभा नही देता है , उक्त घटना से सूरजपुर की महिला अपमान महसूस कर रही हैं, सूरजपुर महिला मोर्चा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महिलाओं से माफी मांगे अन्यथा आगे भी इनका विरोध भाजपा महिला मोर्चा करती रहेगी व इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी क्षेत्र में पहले से प्रायोजित कार्यक्रम ही कर रहे हैं एवं झूठी दिखावे बाजी कर रहे हैं जमीनी हकीकत कुछ और है जगह-जगह भ्रष्टाचार की शिकायतें एवं आम आदमी शासन तंत्र की व्यवस्था से काफी क्षुब्ध है युवाओं का बेरोजगारी भत्ता हो या समूहों का कर्जा माफ का विषय हो समूह से रेडी टु इट वापस लेने के विषय पर मुख्यमंत्री मौन है, भाजपा महिला मोर्चा लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि भूपेश बघेल महिलाओं का अपमान करना बंद करें एक महिला को पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुख्यमंत्री से न मिलने देने के शिकायत करने पर ऊंचे स्वर में महिला का अपमान किया है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता मुख्यमंत्री मातृ दिवस के अवसर पर माताओं के सम्मान की जगह अपमान कर रहे है जो सरासर अनुचित है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज साहू, राजू देवांगन, पुष्पा सिंह, श्यामा पांडे, शांति सिंह मोहिनी झा, शशिकिरण खेस, अनीता मिश्रा, प्रेमता साहू, जीरा देवी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, राजेश साहू, विक्की सोनवानी, प्यारे साहू, दिलीप साहू, पंकज सोनी विकास साहू, चंकी देवांगन, तुषार ठाकुर, लोकनाथ बैगा, अमित ठाकुर, नितिन सोनी, अनिल साहू राम कुमार रवि धीरेंद्र शुक्ला सहित भाजपा महिला मोर्चा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी काफी संख्या में उपस्थित रहे।