ग्राम चरखापारा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अखंड विष्णु नाम महायज्ञ अष्ट प्रहरी…..

पत्थलगांव चरखापारा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

ग्राम चरखापारामें धूमधाम से मनाया जा रहा है। अखंड विष्णु नाम महायज्ञ अष्ट प्रहरी

ग्राम चरखापारा में अखंड विष्णु नाम महायज्ञ अष्ट प्रहरी का धूमधाम से हो रहा आयोजन इस 24 घण्टे चलने वाले अखंड विष्णु नाम यज्ञ में आसपास के गाँव गाँव से अनेक किर्तन मंडली समिति ने आकर अखंड विष्णु नाम यज्ञ में हुए शामिल हो रहे है। इस कार्यक्रम के लिए पूरे यज्ञ प्रांगण को खुभ अच्छी तरह से जगमग करती लाइट से सजाया गया है।

ग्राम चरखापारा में विगत 25 वर्षों से बड़े धूमधाम के साथ अखंड विष्णु नाम यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। सुबह से शाम रात तक लगातार ग्राम वासियों के साथ ही आसपास के गाँव गाँव से इस अखंड विष्णु नाम यज्ञ अष्ट प्रहरी में शामिल होने पहुच रहे है। पूजन और अखंड कीर्तन में भक्तो का उत्साह देखते बनता है। हर एक व्यक्ति अपने-अपने मन में प्रार्थना लेकर भगवान श्री हरि के श्री चरणों में अर्पित हो रहे है। गाँव की महिलाएं लगातार यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।


इस अखंड नाम विष्णु महायज्ञ में ग्राम इला से आये कीर्तन मंडली के टिपेन्द्र यादव ने बताया कि हमारे गाँव से हमारी कीर्तन मंडली शुक्रवार को दुबारा कीर्तन करने पहुचा है। हम दोपहर को एक बार आकर कीर्तन में शामिल हो चुके है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमे ग्राम चरखापारा के अखंड विष्णु नाम महायज्ञ के अष्ट प्रहरी में शामिल होने का मौका मिला है।

ग्राम चरखापारा के अखंड विष्णु नाम यज्ञ समिति ने बताया कि ये ये महायज्ञ गुरुवार को शुरू हुआ है जिसका समापन शनिवार को किया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी गाँव वालों के साथ अन्य आसपास गाँव के लोगो ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। दूर दूर से अनेक कीर्तन मंडली आकर इस महायज्ञ में बारी बारी से कीर्तन कर रहे है।


इस कार्यक्रम में अध्यक्ष महाकुल समाज धरमजयगढ़ दुकालू राम यादव, ग्रामीण अध्यक्ष चरखापारा कन्हाई यादव, दिनेश यादव, जग्गनाथ यादव, तेजकुमार यादव, जलन्धर यादव, नित्या यादव, सुदर्शन यादव, चन्द्रमणि यादव, रोहित यादव, निधि यादव, चिंता यादव, विरन्दावन यादव, पीताम्बर यादव, तुलसी यादव, जगदीश यादव, अनिल यादव, दयानिधि यादव, बृजमोहन यादव, परमानन्द यादव, भोज यादव, एवं समस्त ग्राम वासी चरखापारा के लोगो का सहयोग है।