कटघोरा विधानसभा के लिए युवा मोर्चा से प्रभारी बनाए गए अनूप, अनुराग व पंकज….लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन ने सौंपी बड़ी जवाबदारी

कोरबा/कटघोरा :- लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए संगठन का विस्तार किया गया हैं। जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा से लोकसभा चुनाव हेतु विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति की गई हैं।

अनूप यादव जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा
             अनुराग दुहलानी

अनूप यादव, अनुराग दुहलानी एवं पंकज धुर्वा को कटघोरा विधानसभा प्रभारी नियुक्त करते हुए, इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपी गई है। जिसमे कटघोरा विधानसभा के लिए युवा मोर्चा से नियुक्त किए गए तीनो प्रभारियों ने कहां हैं की संगठन द्वारा हमे सौपी गई जिम्मेदारी का हम निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को अबकी बार 400 पार की स्लोगन के साथ भारी मतों से विजय बनाएंगे और मोदी जी को पुनः देश का पीएम बनाएंगे।

           पंकज धुर्वा