पत्थलगांव में विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्यमंत्री विष्णुदेव होंगे शामिल….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

पत्थलगांव में विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्यमंत्री विष्णुदेव होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश भाजपा से प्राप्त निर्देशानुसार जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में छ.ग. के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश से नियुक्त अतिथि, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष के साथ-साथ पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय एवं रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया भी उपस्थित रहेंगे
दिनाँक 07 अप्रैल 2024 रविवार प्रातः 10.00 बजे से जशपूर रोड क्वीन पार्क मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन है। चूंकि छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पत्थलगांव में प्रथम आगमन है इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में काफी उमंग एवं जोश है। सभी भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जी जान से इस सम्मेलन के लिए कार्य कर रहा है। हमारे इस कार्यकर्ता सम्मेलन में 3500, लोग जुटेंगे जो नजदीक से छतीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रूबरू होंगे।