महाविद्यालय भैयाथान में भारतीय थल सेना में अग्नि वीर भर्ती कार्यशाला का हुआ आयोजन….

 

 

सूरजपुर/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देशन में पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान में भारतीय थल सेना में अग्नि वीर भर्ती 2024 के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बिलासपुर से आये पैरा कमांडो स्पेशल ट्रेनर श्री पुरुषोत्तम चंद्रा के द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें सेना भर्ती से होने वाले सभी प्रकार के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अग्नि वीर थल सेना भर्ती हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र/छात्राओं को भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया, इसी क्रम में भूतपूर्व सैनिक और वर्तमान सहायक शिक्षक सुशील कुमार ने अग्नि वीर भर्ती हेतु शारीरिक मापदंड और योग्यता की जानकारी दी। साथ ही उनके द्वारा भारतीय सेना से जुड़कर प्रदेश, देश एवं संपूर्ण राष्ट्र में ख्याति प्राप्त कर विशिष्ट नागरिक की उपाधि मिलने संबंधी महत्व को समझाया गया।

कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सातपूते और एन.एस.एस. एवं अग्निवीर प्रभारी नोडल चोल साय चेरवा एवं सभी सहायक प्रध्यापक, महाविद्यालयीन कर्मचारी एवं आधिकाधिक संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे |