प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 8 परिवारों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत….

प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 8 परिवारों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत….

बलरामपुर ,,, अब्दुल रशीद

कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्रपL 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 8 परिवारों को 32 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
तहसील सामरी के ग्राम कुदाग निवासी मृतक अनिकेश रंजन आत्मज सुरेश नगेसिया ढ़ोढ़ी में डुबने के कारण, तहसील रामचन्द्रपुर के मृतक सकुन्ती पण्डो पति रामकिशुन जहरीले सर्प के काटने के कारण, मृतक सुनिता देहिया पति रामसुरत पोखरी के पानी में डुबने के कारण, मृतक बलविन्दर आत्मज अधिरा पण्डो कुआं में डुबने के कारण, मृतक नन्हकु आत्मज देवसाय अगरिया तालाब के पानी में डुबने के कारण, मृतक बजरंग आत्मज महेन्द्र पण्डो जहरीले सर्प के काटने के कारण, तहसील शंकरगढ़ के ग्राम लहसुनपाठ निवासी मृतक नेपाल यादव आत्मज स्व.बलदेव यादव आकाशीय बिजली गिरने के कारण तथा तहसील बलरामपुर के ग्राम पुटसुरा निवासी मृतक विक्की विश्वकर्मा आत्मज श्यामलाल विश्वकर्मा जहरीले सर्प के काटने के कारण मृत्यु हुई थी। कलेक्टर द्वारा उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर