क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह की उपस्थिति में मनाया गया सुशासन दिवस, अब नगर में बनेगा अटल चौक….

क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह की उपस्थिति में मनाया गया सुशासन दिवस, अब नगर में बनेगा अटल चौक….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर पुष्प माला अर्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर 2 वर्षों का किसानों के धान का प्रोत्साहन राशि का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विवेक यादव मंडल मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का महामाला पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते ने किसानों को बोनस वितरण कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी पर मोहर लग चुकी है और प्रदेश में अब विकास की गंगा बहेगी। जिले के कुल लाभार्थी किसान 730 हैं जिन्हें 45 करोड़ 61 लाख 92 हजार रुपये उनके खाते में वितरण की जाएगी।
इस कार्यक्रम में गोपीशरण कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा, गोपाल कश्यप ,रामजनक कुशवाहा,रामाकांत गुप्ता, पुरंजय मिश्रा ,राजेंद्र जायसवाल ,धीरेंद्र द्विवेदी, विवेक यादव, राम कुमार कुशवाहा ,रामविलास कुशवाहा , बालद्भत कुशवाहा , जगरनाथ कुशवाहा, श्रीमती कंचनलता कुशवाहा, अभय तिवारी, पंकज गुप्ता, रामनारायण साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, ललित साहू , रामेश्वर तिवारी,उर्मिला देवी जनपद सदस्य ,श्रीमती सोनावती पूजा , विजेंद्र जयसवाल , पवन गुप्ता ,अभय तिवारी ,अनूप गुप्ता ,अब्दुल अंसारी ,राहुल पटवा, ओमप्रकाश कनौजिया , अनिल गुप्ता ,जब्बार अंसारी ,संतोष उपाध्याय ,विश्वजीत सोनी ,ओम प्रकाश कुशवाहा ,संजय मौर्य ,राजेश भारती ,प्रभात तिवारी ,चंदन कुशवाहा ,डॉ विवेक पांडे ,विजय प्रकाश जायसवाल , वासुदेव कुशवाहा ,मुन्ना कुशवाहा ,मंजू कुशवाहा , शारदा भगत ,विद्यापति ,रूपचंद कुशवाहा ,कमलेश कुमार ,मुकेश जयसवाल ,आकाशदीप पटेल ,प्रियम दुबे ,प्रिंस जायसवाल ,विकास ठाकुर ,वीरेंद्र ठाकुर, विजेंद्र जायसवाल ,अमित गुप्ता ,विवेक गुप्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर