मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी ,रोजगार सहायको की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 11वे दिन जारी….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी ,रोजगार सहायको की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 11वे दिन जारी

मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी ,रोजगार सहायक की अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 अप्रैल से शुरू होकर आज 11वे दिन लगातार जारी हैं। जनपद कार्यलय के पास ही सभी अधिकारी कर्मचारी एवं रोजगार सहायक हड़ताल में बैठे रहे इतनी तेज गर्मी फिर भी अपनी हक की लड़ाई के लिए सभी पुरूष, महिलाएं भी पूरी तरह डटी रही वही दिन की भरपूर गर्मी जिसमे ब्यक्ति पसीने से तर बतर हो रहा हो पर धरना स्थल पे बैठे लोगों का जुनून कम होने का नाम नही ले रहा यही वो कारण है। कि हम अपना हक लेकर रहेंगे चाहे कितनी भी गर्मी हो या जितनी भी परेशानी आये हमे हमारा हक मिलना चाहिय और वो हम सब लेकर ही रहेंगे जब तक राज्य सरकार हमारी मांग न मान ले तब तक हम इसी तरह हड़ताल में रहेंगे।
मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज बुलंद कर रहे है। और सरकार तक अपनी बात पहुँचा कर अपनी जायज मांग को जल्द से जल्द देने की मांग कर रहे है। सभी मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए धरणा प्रदर्शन में रोजाना पहुच कर विरोध प्रदर्शन जर रहे है।

 

जिस तरह से 11वे दिन मनरेगाकर्मियों की हड़ताल जारी है। उससे अब मनरेगा मजदूरों को काफी मुश्किले आए रही है। मनरेगा अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले में जहां रोजाना 50 से 60 हजार मजदूर कार्य कर रहे थे वही आज कुल 28, मजदूर ही कार्य कर रहे है। इससे आप समझिए कि गाँव के होने वाले विकास कार्य कितना प्रभावित हो रहा है। अब राज्य सरकार जो खुद सत्ता में आने से पहले नियमतिकरण करने की बात कह चुकी थी जो कांग्रेस के घोषणा पत्र में है। उसे लागू करे और हमे हमारा जायज हक मिल संके।