भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया….

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजीव गांधी चौक में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीओपी वाड्रफनगर को ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा के इस धरना प्रदर्शन में कई वक्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा की भाजपा सरकार के द्वारा इस क्षेत्र में अनेकों कार्य स्वीकृत कराये थे लेकिन कुछ काम आज भी अधूरे पड़े हैं। कांग्रेश की 4 सालों में बाईपास रोड और पार्क का काम नहीं हो पाया वह आज भी अधूरा है। वही करोड़ों रुपए की लागत से नल जल योजना के तहत खरहरा नदी से शुद्ध पानी नगर वासियों को मिलना था लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाई है।

इसी कड़ी में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला सिंह पोर्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की शासनकाल में जगह जगह पर मारपीट हो रहे हैं और सरकार इसको रोकने में असफल है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनोद जयसवाल ने चुनावी घोषणा पत्र को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरंजय मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कोई भी काम बिना पैसा का नहीं हो रहा है आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं और आदिवासियों पर अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है।
धरना प्रदर्शन के अवसर पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, मंडल अध्यक्ष पुरंजय मिश्रा, गोपाल कश्यप, राम जनक कुशवाहा, शकुंतला सिंह पोर्ते, विनोद जायसवाल, रामनारायण साहू, राजू सिंह उईके सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर