भरमार बंदूक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, नव पदस्थ एसपी के निर्देशन में की गई कार्यवाही….

भरमार बंदूक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, नव पदस्थ एसपी के निर्देशन में की गई कार्यवाही….
बलरामपुर ,,, अब्दुल रशीद
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को नक्सलियों के विरूद्ध बेस कार्यवाही करने तथा नक्सल उन्मूलन की दिशा में और अधिक सक्रियता से कार्य करने हेतु किया गया था। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चान्दो क्षेत्र से छिपा कर रखे गए 05 नग भरमार बन्दूख, गन पावडर एवं अन्य विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस के द्वारा नक्सल क्षेत्रों में सिविक एक्सन प्रोग्राम के अन्तर्गत लगातार चलाए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम एवं सचिंग अभियान, नक्सलियों के विरूद्ध लगातर की जा रही कार्यवाही एवं सचिंग अभियानों से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।
बलरामपुर जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को नक्सलियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करने तथा नक्सल उन्मूलन की दिशा में और अधिक सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देर्शित किया गया है। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी चान्दो सम्पत राम पोटाई द्वारा स्टाफ के साथ नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु थाना चान्दो अन्तर्गत ग्राम भााहपुर, कंदरी, सुखरी, जवांखांड, जलबोथा, मगाजी एवं जलबोथा की ओर रवाना हुये थे। गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम बैरडीहकला ‘बोदाखांड़, राजेश उर्फ बुंती अपने घर में 4-5 भरमार बन्दूक छिपा कर रखा है। मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी चान्दो द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा भरमार बन्दूख को बरामद करने के निर्देर्शित किया गया। थाना प्रभारी चान्दों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) प्रशांत कतलम एवं उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आप्स.) डी के सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर राजेश उर्फ बुंती के घर की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गयी। रेड कार्यवाही में राजेश उर्फ बुंती के घर से 05 नग भरमार बन्दूक तथा गन पावडर एवं शीशे का टुकड़ा गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त की गयी तथा आरोपी राजेश उर्फ बुंती नगेसिया, पिता रमेश नगेसिया, उम्र 25 वर्ष, जुगेल अगरिया पिता बंधना अगरिया, उम्र 27 वर्ष, बिरजू अगरिया पिता तौलन अगरिया, उम्र 55 वर्ष, नकल नगेशिया पिता महावीर नगेसिया, उम्र 27 वर्ष, गंगाराम पिता रामबरत, उम्र 25 वर्ष सभी निवासी बैरडीहकला थाना चान्दो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया जा रहा है। हथियार के साथ पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के संबंध में जिले में दर्ज नक्सल प्रकरणों एवं सरहदी राज्यों में दर्ज प्रकरणों में आरोपियों की संलिप्तता के संबंध जांच की जा रही है।
इस कार्यवाही में संपत राम पोटाई थाना प्रभारी चान्दो,
प्रधान आरक्षक दिलीप भगत, जयपाल किस्पोट्टा, आरक्षक अजय तिर्की, संदीप कुजूर, सुकेन्द्र खेस, सलीम एक्का, दीपक सिंह, सहायक आरक्षक अशोक नाग शामिल रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर