गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने वनमंडल का किया घेराव, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर किया विरोध……

 

 

 

* जनहित के मुद्दों पर स्थानीय प्रशासन पर नजर अंदाज का आरोप.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर / गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई सूरजपुर ने अपने पूर्व घोषणा के तहत् आज महामाया मंदिर देवीपुर से सूरजपुर मुख्यालय तक रैली निकाला और वनमंडलाधिकारी के विरुद्ध नारे बाजीकर वनमंडल कार्यालय सूरजपुर का घेराव किया ।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विगत 14जून से डीएफओ कार्यालय के सामने अपने मांगों को लेकर अनशनरत है।

वनमंडल सूरजपुर के द्वारा चाही गई जानकारी नही मिलने और शिकायतों पर कार्यवाही नही होने पर आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने वनमंडल कार्यालय सूरजपुर का घेराव कर दिया।

* मुख्यमंत्री का हुआ पुतला दहन.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअधीन पोया के नेतृत्व में गोंगपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर वनमंडलाधिकारी को हटाने के लिए नारे-बाजी भी किया।

* जिला प्रशासन मुख्यालय में हो रहे आंदोलनों पर संज्ञान ले -गोंगपा. 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम ने कहा कि समझ से परे है कि जिला मुख्यालय में सामान्य प्रशासन के प्रशासक के रूप बैठे जिलाधिकारी भी मुख्यालय में चले रहै आंदोलन का सुध नही ले रहे हैं। प्रदेश सरकार दावा करते नही थक रहा कि राज्य सरकार संवेदनशील सरकार है और सूरजपुर में अफसरशाही हावी नजर आ रहा है ।

पुलिस प्रशासन के चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था का किया तारीफ -गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रवक्ता ने अपने संबोधन के दौरान पुलिस प्रशासन के चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के आभार जताते हुए कहा कि गोंगपा पुलिस जवानों के समस्याओं से वाकिफ हैं ,यदि प्रदेश में गोंगपा का सरकार बना तो पुलिस जवानों को केवल आठ घंटे की ड्यूटी देने और वाजिक भत्ता के लिए संकल्प लेंगे।

* वनमंडल सूरजपुर भ्रष्टाचार का किला-गोंगपा.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने वनमंडल कार्यालय सूरजपुर का घेराव कर वनमंडल सूरजपुर पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, गोंगपा ने कहा कि वनमंडल सूरजपुर क्षेत्र जो भी निर्माण कराये हैं उन सभी कार्यों का निष्पक्ष जांच कराया जाना चाहिए।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पूरे वनमंडल क्षेत्र में करोड़ों रुपए के शासकीय राशि के बंदरबांट करने आरोप लगाया है।

आंदोलन में गोंगपा नेता जयनाथ सिंह केराम के अलावा,
जिलाध्यक्ष रामअधीन पोया,सुरेश सरूता (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष युवामोर्चा गोंगपा)संजय पोया,जगत उइके,इन्द्रजीत सिंह, नवलसिह वरकड़े, अजय पोर्ते, जयस दिव्यराज केराम, प्रभूनारायण श्याम, सहित सैकड़ों के संख्या में गोंगपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहै