ओडगी स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छत्रों की प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से कल….

 

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ ओडगी स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी, जिला- सूरजपुर (छ.ग.) में प्रवेश वर्ष 2023-24 हेतु कक्षा पहली से बारहवीं के लिए दिनांक 05.05.2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे। जिसमें कुल 217 फॉर्म प्राप्त हुए हैं। मुख्य रूप से कक्षा पहली में कुल 50 रिक्त पदों हेतु कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु शासन द्वारा निर्धारित छात्र/ छात्रा की आयु सीमा 31 मई 2023 की स्थिति में 05 वर्ष 06 माह से 06 वर्ष 06 माह के बीच होनी चाहिए। जिसे आधार मानते हुए पात्र एवं अपात्र छात्र / छात्राओं की सूची बनाई गयी हैं तथा उक्त सूची को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। प्राप्त आवेदन सीट से अधिक होने के कारण शासन के निर्देशानुसार पात्र छात्र/ छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से दिनांक 10.05.2022 दिन बुधवार को समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 05:00 बजे तक पूर्ण की जायेगी। जिसमें विद्यार्थी / अभिभावक आवेदन में संलग्र अपने सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एक नग छायाप्रति व 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शामिल होंगे |