कांग्रेस के युवा नेता रामदेव जगते के द्वारा विधानसभा के कई बूथों में सक्रिय रूप से दौरा कर भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की दे रहे हैं जानकारी….

कांग्रेस के युवा नेता रामदेव जगते के द्वारा विधानसभा के कई बूथों में सक्रिय रूप से दौरा कर भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की दे रहे हैं जानकारी….

वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
छत्तीसगढ़ में नजदीक विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस व वर्तमान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (आदिवासी विभाग) के युवा नेता रामदेव जगते के द्वारा अपने सहयोगी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारीयो के साथ विगत महीने में विधानसभा प्रतापपुर के कई बूथ इंजानी, परसडीहा, ढोढ़ी, पनसारा, बरतीकला, स्याही, मुरकोल, वीरेंद्रनगर , शारदापुर सु, जमई, रजखेता, प्रेमनगर, वाड्रफनगर, मदनपुर सहित कई ग्राम के बूथों में जाकर भूपेश सरकार की जनहित कल्याणकारी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, राजीव युवा मितान क्लब, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना, राम वनगमन पर्यटन योजना, वन अधिकार अधिनियम के तहत प्रदाय पट्टा वितरण, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, बेरोजगारी भत्ता सहित कई योजनाओं को गांव में जाकर बूथ के कार्यकर्ता, ग्रामीण जनता को जानकारी बता रहे है। क्षेत्र में हो रहे शादी ब्याह, जन्म संस्कार, मृत्यु संस्कार, कई सामाजिक, धार्मिक में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। और  भूपेश सरकार की जनहित योजना से गांव के किसान, सियान, युवा, महिला, स्वम सहायता योजना के समूह सभी लाभान्वित हुए है। पिछले बार युवा कांग्रेस संगठन विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहते जगते के द्वारा एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम चलाए थे। युवा कांग्रेस संगठन का विस्तार कर कई मुद्दों पर पंद्रह साल की भाजपा सरकार के खिलाफ हड़ताल, चक्का जाम, धरना प्रदर्शन कर क्षेत्र की लचर व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन किए थे। इस बार संगठन की ओर से जिला बलरामपुर जिला आदिवासी विभाग में जिला उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिलते ही अपने प्रभार क्षेत्र में ब्लॉक संगठन का विस्तार कर संगठन का विस्तार कर ब्लॉक स्तर वाड्रफनगर व रघुनाथनगर में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर आदिवासी कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे है। एक ओर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मत विधानसभा में अधिक बढ़ रही है।उनके झूठे जुमलो को नाकाम करने उन बूथों को टारगेट करके जगते के द्वारा अब भूपेश सरकार की सफल आदिवासीयो की हितकर योजना पेशा कानून, वन अधिकार पत्र वितरण की जानकारी, पांचवी अनुसूची जल जंगल जमीन व कई अन्य महत्वपूर्ण जनहित योजना जानकारी को लेकर विधानसभा के बूथों का भ्रमण कर लोगो को जानकारी देंगे। जनसंपर्क के दौरान जगते के साथ नए युवाओं, नए मतदाताओं का लगाव, जुड़ाव बढ़ रही है। बहुत जल्द युवा संवाद, युवा सम्मेलन आयोजित कराया जाएगा है।जिसमे संभाग व प्रदेश के कई युवा नेताओं के द्वारा सरकार की महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। जनसंपर्क के दौरान युवा नेता रामदेव जगते के साथ, अनिल कुशवाहा जिलाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग विभाग) बलरामपुर,  विद्याचरण टेकाम (अधिवक्ता) ब्लॉक अध्यक्ष वाड्रफनगर आदिवासी कांग्रेस विभाग, ब्लॉक अध्यक्ष रामसुंदर सिंह आदिवासी कांग्रेस रघुनाथनगर, हरिनारायण सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, राजकुमार धुर्वे युवा नेता युवा कांग्रेस, शिवब्रत सांडिल्य वरिष्ठ कांग्रेसी, रामबिहारी खेरवार सहित कांग्रेस संगठन के कई प्रकोष्ठ के पाधिकारी जनसंपर्क कर रहे है। जनसंपर्क से मिल रहे समस्याओं पर वरिष्ठ कांग्रेसियों के मार्गदर्शन व स्व अनुभव से संबंधित शासन के विभागों के अधिकारी कर्मचारी से संपर्क करके लगातार समाधान कर रहे है।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर