कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए भाजयुमो कार्यकर्ता, जमकर मचाया हंगामा, धरी की धरी रह गई सुरक्षा व्यवस्था…..

 

 

* बेरोजगारी भत्ता के नियमो के खिलाफ कलेक्ट्रेट में तालाबंदी के लिए पहुँचे थे भाजयुमो कार्यकर्ता.

शमरोज खान सूरजपुर 

सूरजपुर।गुरुवार को यहां आयोजित भाजयुमो की रैली में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था न केवल पूरी तरह ध्वस्त हो गई बल्कि यह पहला मौका होगा जब कोई रैली कलेक्टर के चेम्बर गेट तक पहुचने में सफल रही।पुलिस ने व्यवस्था तो ऐसी की थी जैसे कोई परिंदा भी पर नही मार सकता पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ के जोश के आगे पुलिस असहाय दिखी।न वाटर केनन काम आया और टियर गैस की तैयारी और न ही चार चार लेयर की सुरक्षा…! भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशन एवं प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, अंकित जायसवाल  व प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी जितेंद्र देवांगन, प्रदेश मंत्री व सूरजपुर जिला प्रभारी आलोक श्रोती, लोकेश पैकरा, सह प्रभारी मनीष पुनाचा, निशांत गुप्ता के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में आज यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।अग्रसेन चौक के पास भाजयुमो ने भाषण बाजी के बाद दोपहर करीब तीन बजे प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता रैली की शक्ल में कलेक्टरेट घेराव व तालाबंदी के लिए निकले और कलेक्टरेट के आसपास लगे अभेद सुरक्षा को तोड़ सीधे कलेक्टर चेम्बर गेट तक जा पहुँचे ओर पुलिस देखती रह गई।कलेक्टर चेम्बर गेट के पास घण्टो सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता वापस लौटे। इस बीच पूरे समय तक पुलिस केवल तमाशबीन रही। बेरोजगारी भत्ता व युवाओं से संबंधित विभिन्न विषय को लेकर कलेक्ट्रेट में तालाबंदी व घेराव का भाजयुमो का यह कार्यक्रम था।

* काम नही आई अभेद सुरक्षा – भाजयुमो के इस कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पहली बार इतने कड़े इंतजाम किए थे कि जैसे कोई परिंदा पर नही मार सकता। जेल रोड के पास से ही बेरिकेड्स लगा दिए गए थे और कलेटररेट तक करीब करीब चार लेयर की सुरक्षा इंतजाम थे। यही नही पांच पांच दमकल की गाड़ियां लगी थी ताकि वाटर केनन के सहारे कार्यकर्ताओ को रोका जा सके।टियर गैस की व्यवस्था भी की गई थी।पुलिस फोर्स तैनात थी पर कोई काम नही आया। पुलिस ने इस बीच हल्का बल प्रयोग और पानी की बौछार की लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ता सभी सुरक्षा को धता बताते सीधे कलेटररेट परिसर में घुस गए और चेम्बर गेट तक पहुँच कर जमकर हंगामा किया। यहां तक की चेम्बर गेट में तोड़फोड़ भी कर दिया जिससे शीशें आदि टूट कर बिखर गए।

* शहर मंत्री बेहोश – चेम्बर गेट के पास हंगामा के दौरान अचानक भाजयुमो के शहर मंत्री संस्कार अग्रवाल बेहोश हो गए जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।इसी बीच एक अन्य कार्यकर्ता के हाथ मे भी चोट आई है।जिसे माना जा रहा गेट तोड़फोड़ के दौरान चोट लगी होगी।

* दुकाने रही बन्द,कलेक्टरेट में वीरानी – इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था के कारण आम आदमी का कलेक्ट्रेट पहुँचना मुश्किल था इस लिहाज से आज पूरे दिन कलेक्ट्रेट में वीरानी छाई रही इधर जेल रोड से जिला पंचायत तक कि दुकाने भी अघोषित कर्फ्यू के साये में रहे स्थिति यह थी लोगो ने अपनी दुकानें बंद कर दी थी।

*  इन्होंने किया सम्बोधित और ये रहे सक्रिय – सभा को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय समिति के सदस्य प्रशांत राज,भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, महामंत्री अंकित जयसवाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, शशिकांत गर्ग, लोकेश पैकरा ,अजय अग्रवाल ने संबोधित किया।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह अनुप सिन्हा पुष्पा सिंह ललित सिंह मरावी संदीप अग्रवाल शशि नाथ तिवारी गिरीश गुप्ता रितेश गुप्ता दीपक गुप्ता शशिकांत गर्ग अजय अग्रवाल कार्यसमिति समिति के सदस्य मनी बग्गा आलम आयाम मार्कंडेय तिवारी सौरभ सिंह सौरभ जयसवाल सत्येंद्र राजवाड़े आसुमल गर्ग आशा मिश्रा वेद प्रकाश सिंह लक्ष्मी राजवाड़े किरण केराम सरोज साहू किरण केराम  जिला महामंत्री सावन गोयल दुर्गा गुप्ता आशीष प्रताप सिंह यशवंत सिंह निलेश जायसवाल सुमित साहू संत प्रजापति सिद्धार्थ तिवारी  देव गुप्ता अभय तिवारी  सचिन तायल दिनेश यादव धन कुमार पैकरा विश्वजीत सोनी दीपेंद्र दुबे किशन देवांगन संस्कार अग्रवाल अवनीश सिंह अंकित चौहान राजेश राजवाड़े सुरेंद्र राजवाड़े मोहन देवांगन तिलक सुनील साहू उपेंद्र यादव सत्यम विश्वकर्मा महेंद्र यादव प्रदीप साहू दौलत प्रताप सिंह हरिनारायण जयसवाल मोहर से राजवाड़े पुनीत पाठक बीपी जयसवाल उपेंद्र अग्रहरी चंदन विश्वकर्मा संदीप दुबे अभिषेक गुप्ता सौरभ साहू उजाला  राजू जैसवाल ज्ञान प्रकाश दुबे जयप्रकाश यादव सुरेश सोनी जीतू मानिकपुरी  सुरजन यादव सुरजीत कुमार किशोरी मंडल संतोष यादव राजू शर्मा विनय तिवारी विकास आकाश विजेंद्र कश्यप विकास तिवारी राहुल जयसवाल विक्रम सिंह पवन वर्मा शांतनु सिंह चौहान देव शरण छत्रपाल सिंह संजू सोनी राकेश महाराज रंजन सोनी विशाल नागेंद्र सानू साहू अनूप जायसवाल सन्नी मिश्रा आदि सक्रिय रहे।