नव पदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल सोमवार को संभालेंगे जिले की कमान, कलेक्टर इफफ्त आरा ने अपनी प्रशासनिक कार्य प्रणाली से जिले में छोडी गहरी छाप……

 

 

शमरोज खान सूरजपुर 

सूरजपुर  / राज्य शासन के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में फेर बदल के बाद बदले गये जिलों के कलेक्टर में जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजय अग्रवाल सोमवार को सूरजपुर पहुंचकर स्थानांतरित हुई कलेक्टर इफ्फत आरा से विधिवत चार्ज लेंगे।

वहीं दूसरी ओर 26 आईएएस के हुए तबादलों में सूरजपुर कलेक्टर इफफ्त आरा को भी तीन बड़े विभागों की महत्ती व अहम जिम्मेदारी मिली है। कलेक्टर इफफ्त आरा समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की भी मिशन संचालक होंगी। वहीं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में राजधानी में अपनी सेवाएं देंगी।

वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के साथ लोक निर्माण विभाग वविमानन विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे संजय अग्रवाल स्वच्छ भारत मिशन के भी मिशन संचालक पर पदस्थ हैं।इसके पूर्व विभिन्न जिलों में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में कोरबा, बिलासपुर, रायपुर सहित अन्य जिलों में सिविल सेवाएं दी है।

दूसरी ओर सूरजपुर में पदस्थापना के दौरान कलेक्टर इफफ्त आरा के कार्यकाल को प्रशासनिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से भी सराहा गया है। कई अवसरों पर बड़े निर्णयों के साथ काबिल अधिकारी के रूप में सुश्री इफफ्त आरा ने अपनी प्रशासनिक कार्य प्रणाली से जिले में गहरी छाप भी छोड़ी है। उन्होंने जिले की कई योजनाओं की फाईलों को धरातल तक लाने के साथ अनेक बार ला- एण्ड ऑर्डर को भी बखूबी रूप से संभाला है। नए कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल व सुश्री इफफ्त आरा दोनों ही 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।