एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री ने शिव भजन कर पूजा अर्चना की….

एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, 
मंत्री ने शिव भजन कर पूजा अर्चना की
सेड निर्माण शौचालय निर्माण की शिव भक्तों की मांग पर घोषणा की
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
शिक्षा मंत्री अपने प्रतापपुर वाड्रफनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत स्याही में एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किया और शिव चर्चा शेड निर्माण एवं शौचालय निर्माण की घोषणा की।
शिवचर्चा कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डां.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सबसे पहले शिव भगवान की पुजा अर्चना की इसके बाद उन्होंने शिव चर्चा भजन कीर्तन किया।
एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम में शिव भक्तों ने शिक्षा मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और एक-एक करके सभी शिवभक्त महिलाएं पुरुष मंत्री पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शिक्षा मंत्री ने सभी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा आज बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला मैं बहुत खुश हूं और ईश्वर की कृपा है जो आज मैं आपके साथ हूं उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से पेड़ हमें बहुत कुछ देता है पेड़ लगाना चाहिए पर्यावरण हमें सांस लेने के लिए जरूरी है ईश्वर की भक्ति उसी प्रकार जरूरी है इसलिए हम सबको मिलकर के अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्याही एवं मूरकौल ग्राम पंचायतो में हमारे समय में लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्य हुआ है जो कई कार्यो में कराया गया है यहां पर आज आप लोगों की और गुरु शिव की कृपा से आप लोगों ने शेड निर्माण का मांग किया है शौचालय निर्माण का मांग किया है जिसे मैं घोषणा करता हूं यहां तत्काल सेड निर्माण एवं शौचालय निर्माण होगा और सभी लोगों के सहयोग से आप सब के सहयोग से मैं आप लोगों के बीच में सेवा कर रहा हूं।
एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम में प्रदीप कुशवाहा एवं समस्त सहयोगी कुशवाहा सदस्यों द्वारा यह आयोजन कराया गया जहां पर टेंट पंडाल लगाकर और महाप्रसाद का वितरण करवाया गया जहां करीब डेढ़ हजार लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में लाल बहादुर कुशवाहा ,सरपंच मन बसिया ,सरपंच पहलवान सिंह, जबलपुर कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा ,रामविचार अगरिया ,सुनील कुशवाहा, शिवव्रत भूतपूर्व सरपंच, राजेश कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, किशन धारी कुशवाहा, बाल गोविंद कुशवाहा, कुंज बिहारी कुशवाहा, रूपचंद कुशवाहा, ललिता कुशवाहा, रामधारी कुशवाहा, चतुरी कुशवाहा, लख राज कुशवाहा ,जय श्री कुशवाहा ,महावीर कुशवाहा, बिगन राम ,मंदेश कुशवाहा ,राजेश कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, वासुदेव कुशवाहा, पन्ने लाल कुशवाहा ,शिवकुमार कुशवाहा ,मानिक राम कुशवाहा ,प्रदुमन कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, लालबाबू कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा सुभान राम कुशवाहा सुखदेव कुशवाहा कृष्णा कुशवाहा का कार्यक्रम में सहयोग सराहनीय रहा कार्यक्रम में अशोक जायसवाल मंत्री प्रतिनिधि, प्रेमलाल कुशवाहा कुशवाहा समाज अध्यक्ष, अश्विनी यादव, बलराम यादव,अवधबिहारी यादव, अशोक गुप्ता, देवनारायण मरावी, नंदलाल श्यामले, अजय यादव, अमित यादव, रामवृक्ष जगते, हरि नारायण सिंह, संजीव यादव, अखंड यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर