ठाकुरमुडा में श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ का भव्य आयोजन….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

ठाकुरमुडा में श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ का भव्य आयोजन


विश्व शांति एवं जगत कल्याण के लिए प्रतिवर्ष ठाकुर मुड़ा में श्री विष्णु अखंड नाम यज्ञ अष्टप्रहरी का आयोजन किया जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुरमुडा में श्री श्री 1008 श्री कपिल दास मुनि जी किलकिला के संरक्षण में हुवा आयोजन

प्रांतीय अध्यक्ष महाकुल समाज डमरूधर यादव के मार्गदर्शन एवम् ठाकुरमुडा के ग्राम वासियों के आत्मीय सहयोग से 15,अप्रैल से 17,अप्रैल तक अष्ट प्रहरी का भव्य आयोजन किया गया , इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के 16 प्रख्यात कीर्तन मंडलियों ने विभिन्न तर्ज एवं राग रागिनी के महामंत्र हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे l नाच, गाकर, हजारों श्रद्धालु भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया ,एवम् यज्ञ स्थल के साथ ही पूरे यज्ञ परिसर को भक्ति मय कर दियाl यज्ञ के आचार्य निरंजन त्रिपाठी ने मंगल आरती संध्या 7:30 बजे से प्रारंभ कराया , मंगल आरती में श्री श्री 1008 श्री कपिल दास मुनि किलकिला

 

,पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह , रोहित यादव , छत्र मोहन यादव , पूर्व विधायक शिव शंकर पैंकरा , हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, डॉक्टर बीएल भगत, योगेश यादव ,नवीन यादव , सहित गाँव के सभी लोग एवं आसपास के ग्रामीणों ने आरती में शामिल होकर अक्षय पुण्य के भागी बने l यज्ञ आठ प्रहर तक अखंड नाम महामंत्र के साथ चला, इस यज्ञ में आसपास के हजारों नर नारी श्रद्धालु भक्तों ने प्राणी जगत के कल्याण हेतु आहुति देकर पूजा अर्चना किये l ठाकुरमुड़ा के इस पावन यज्ञ में महाकुल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर यादव लाखझार ,हृदयानंद बारिक , डी आर यादव पूर्व सीईओ, पुर्नोचन्द् बेहरा, टी. आर.बारीक धनेश्वर यादव, यदुचंद्र बेहरा, पवित्र मोहन बेहरा, भगवानों यादव ,खेत्रो,मोहन यादव, महेश यादव, मुकेश यादव, चूड़ामणि यादव, गोविंद यादव, खुले यादव उपसरपंच ,भूपेंद्र यादव ,उपसरपंच प्रेमचंद यादव, एवम् अनेकों वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता इसमे शामिल हुए l कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, एंव विधायक राम पुकार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अनुष्ठान का आयोजन सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन से गांव में सद्भावना एवं सौहाद्रता बढ़ता है।

छ .ग के युवा कवि एवम् प्रसिद्ध लोक कलाकार चंद्रमणि यादव ने बताया कि हमारे ग्राम ठाकुरमुडा में अनेका अनेक विधा रामायण ,पाला ,भागवत ,नाटक ,जगराता कलाजत्था, कीर्तन मंडली, विधा के कलाकार हैं। एवं पूरे वर्ष भर विभिन्न स्थानों पर भक्ति भाव के साथ सांस्कृतिक सेवा दे रहे हैं , इसीलिए सभी क्षेत्र के सामाजिक ,राजनीतिक ,सामाजिक , महानुभवों का हमें आत्मीय सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है, तथा भक्त भारी संख्या में आते हैं l यज्ञ के मुख्य यजमान टोंकाधर यादव ,गोवर्धन यादव, जुगेश्वर यादव , त्रिलोचन यादव, चूड़ामणि यादव ,पुस्तम यादव, विशेष युवा कलाकार दुर्योधन यादव, विजय, डिले यादव , दुलोमणि, रामो, रोहित , श्रवण,शोभित ,लुकेश्वर,चेता, कृष्णा, प्रेम सागर यादव , एवं समस्त ग्राम वासियों ने यज्ञ में पधारे समस्त भक्त जनों ,जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुनः पधारने के अपेक्षा के साथ साधुवाद देकर आभार प्रकट किया है।