काँग्रेस का देशव्यापी सत्याग्रह आह्वान पर राजीव गांधी पंचायती राज के बैनर तले केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया गया….

काँग्रेस का देशव्यापी सत्याग्रह आह्वान पर राजीव गांधी पंचायती राज के बैनर तले केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया गया….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
नगर के राजीव गांधी चौक पर काँग्रेस के तमाम इकाई एकत्रित हो कर केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह छेड़ रखा था। यहाँ पर तमाम इकाई चाहे वह महिला काँग्रेस हो या किसान कॉंग्रेस सभी एक पंडाल के नीचे बैठे हुए थे। दरसअल केंद्रीय कॉंग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी पे हुवे कार्यवाही को लेकर मोर्चा खोल रखा है। और इसी के तहत देश भर में सत्याग्रह किया जा रहा है। जिसे लेकर काँग्रेस के समस्त इकाई यहाँ मौजूद थे। महात्मा गांधी के छाया चित्र पर फूल माला से श्रद्धा शुमन अर्पित किये और रघुपति राघव राजा राम के गीत रमणिका धुन में बजाते रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह देश के संविधान को बचाने के लिए के लिए किया जा रहा है। देश की मौजूदा सरकार तानासाही रवैया अपनाया हुवा है जो देश की एकता और अखंडता को चोट पहुचाते हुवे असंवैधानिक तरीके से लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं।
जिसे लेकर आज हम ही नही बल की पूरा देश खड़ा है।
इस दौरान काँग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ देवनारायण मराबी, नन्दलाल श्यामले, त्रिभुवन सिंह, जगतलाल आयम, विद्याधर टेकाम, रामदेव जगते, अश्विनी यादव ( बाबा ), संजीव यादव, जीत सिंह पोर्ते तथा कई महिला पदाधिकारी के साथ अन्य कॉंग्रेस के वरिष्ठ जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर