जशपूर शहर में बीते 4 दिनों से चरमराई नल जल प्रदाय की व्यवस्था को दुरुस्त करने जलप्रदाय कर्मचारियों का नपा.उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने लिया बैठक कहा हम सब की जिम्मेदारी है आमजनों तक पानी पहुचाना….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जशपूर शहर में बीते 4 दिनों से चरमराई नल जल प्रदाय की व्यवस्था को दुरुस्त करने जलप्रदाय कर्मचारियों का नपा.उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आकस्मिक बैठक लिया। बैठक में नपा.उपाध्यक्ष नए अंदाज में नजर आए और समस्त कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देते हुवे निर्देश दिया की किसी भी सूरत में अब कर्मचारियों के लापरवाही को बर्दाश्त नहीं जायेगा हमारी जिम्मेदारी है हर हर हाल में लोगो तक पानी पहुचाना

बैठक में सी.एम.ओ.एस.सेन ने सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन पेयजल समस्या को जल्द दूर करने का बात कहा। सेन ने कर्मचारियों को नगर में पानी की हो रही किल्लत को दूर कर उचित व्यवस्था सुचारू रूप से प्रदान कर जनता की सेवा करने का बात कहा है।


वहीं बैठक के दौरान नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने शहर में व्याप्त पेयजल की समस्या से काफी आक्रोशित नजर आए और कड़े शब्दों में कर्मचारियों को फटकार लगाते हुवे कहा कि पालिका के सभी कर्मचारी अपना अपना दायित्व समझ लें, जनता की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। जनता की सेवा और खासकर मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था में अब किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्यवाही करने सी.एम.ओ. को उपाध्यक्ष ने निर्देश दिया है।
ज्ञात हो कि पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने के कारण शहर में बीते 4 दिनों से पेयजल की समस्या निर्मित हुई जिस कारण चारों तरफ पानी के लिए हाहाकार मच गया। देखते ही देखते उक्त समस्या गंभीर बनने लगा और पार्षदों सहित नपा अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के लिए मुसीबतें बनने लगी।इस समस्या के निराकरण के लिए उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कमर कसते हुवे जलप्रदाय कर्मियों से संपर्क साधा और निवेदन किया कि व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाए परंतु जल प्रदाय कर्मियों ने हड़ताल में होने का हवाला देते हुवे संघ के विपरीत जाकर कार्य नहीं करने का बात कहा और हड़ताल जारी रखा। इस बीच नगरपालिका सीएमओ के प्रभार पर पदस्थ हुवे नायब तहसीलदार एस. सेन ने सुझबुझ का परिचय देते हुवे शहर की चरमराई व्यवस्था दुरुस्त करने खुद मोर्चा संभाला और दो दिनों से शहर के वार्डों में जाकर वैकल्पिक रूप से पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने जुट गए।इतना ही नहीं दो दिन से रोजाना सुबह से ही शहर में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई पर विशेष ध्यान देने में लगे हैं। पानी की समस्या दूर करने एस.सेन.प्रभारी सी एम ओ नगरपालिका ने सभी जल प्रदाय कर्मियों का आकस्मिक बैठक नगरपालिका के सभागार में गुरुवार को आयोजित किया।