झरिया यादव समाज के अष्टप्रहरी कीर्तन और जिला स्तरीय महासम्मेलन खारीझरिया में शामिल हुए संसदीय सचिव यू. डी. मिंज…

कुनकुरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

झरिया यादव समाज के अष्टप्रहरी कीर्तन और जिला स्तरीय महासम्मेलन खारीझरिया में शामिल हुए संसदीय सचिव यू. डी. मिंज

संसदीय सचिव यू. डी. मिंजने खारीरीझरिया में झरिया यादव समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण* संसदीय सचिव यू. डी. मिंज कुनकुरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खारीझरिया में झरिया यादव समाज के अष्टप्रहरी कीर्तन और जिला स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए।


इस अवसर पर विधायक यू डी मिंज ने मुख्यमंत्री घोषणा मद अंतर्गत पिछड़ा वर्ग समुदाय हेतु सामाजिक भवन का लोकार्पण भी किया। झरिया यादव समाज के पदाधिकारी समेत समाज के सभी वर्गों ने उनका आत्मिक स्वागत एवं अभिवादन जयकारे लगा कर किया झरिया यादव समाज के भवन लोकार्पण पर पँहुचें संसदीय सचिव एवं क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक यू डी मिंज ने कहा समाज का विकास सामाजिक ढांचे एवं समाज द्वारा बनाये मजबूत ताने बाने याने सामाजिक जुड़ाव से होता है आपके समाज की मजबूती देख मैं गदगद हूँ उम्मीद करता हूँ यूं ही आपके काम आता रहूंगा मुझे बुलाते रहिएगा तथा समस्याओं से अवगत कराते रहिएगा मैं तन मन धन से समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित हूँ.मेरे विधानसभा में निवासरत सभी समुदायों के लिए हर सहयोग के लिए मैं तैयार हूं ।
इस अवसर पर श्रीमती ममता जनपद सदस्य, जनपद पंचायत कुनकुरी,सुश्री सरिता एक्का, सरपंच खारिझरिया, सुदबल राम यादव, जिला संरक्षक, झरिया यादव समाज एवं पूर्व न.पं. अध्यक्ष, शंकर राम यादव जिलाध्यक्ष, झरिया यादव समाज,श्रीमती लक्ष्मी यादव , जिलाध्यक्ष, महिला समिति, मदन मोहन यादव जिला महामंत्री, महादेव राम यादव जिला कोषाध्यक्ष झरिया यादव समाज, सुरेन्द्र कुमार यादव जिला सह सचिव, झरिया यादव समाज, नन्दकुमार यादव पूर्व शाखा अध्यक्ष कुनकुरी, सुन्दर राम यादव शाखा अध्यक्ष कुनकुरी, कुशध्वज यादव शाखा अध्यक्ष कुंजारा शिवकुमार यादव, शाखा उपाध्यक्ष, कुनकुरी, परवेज आलम बबलु उपसरपंच खारिज़रिया की उपस्थिति रही।