रौनियार समाज ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती,रैली निकालकर समाज के साथ महिलाएं ने पूरे नगर में किया भ्रमण….

कोतबा✍️जितेन्द्र गुप्ता

रौनियार समाज ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती,रैली निकालकर समाज के साथ महिलाएं ने पूरे नगर में किया भ्रमण

कोतबा नगर पंचायत के सतीधाम पावन धरा जहां स्वयं भगवान भोलेनाथ बिराजमान है और भगवान श्री राम के भी पदचिन्ह है।सती नदी की पानी की तट पर रौनियार समाज कोतबा के द्वारा बनाये गए 31 फिट की हनुमान जी मूर्ति दर्शनीय है। रौनियार समाज ने बड़े ही धूमधाम से महर्षि कश्यप जयंती सपरिवार उपस्थित होकर मनाया। बीते दो तीन दिन से तैयारी में जुटा रहा। कोतबा रौनियार समाज के लोगों ने अपनी अपनी वाहन से तय जगह सतीधाम के पावन धाम भगवान भोलेनाथ सतीधाम पहुचे जहां 10 बजे महर्षि कश्यप जयंती का विधिवत कार्यक्रम को शुरू किया गया जहां सर्वप्रथम महर्षि कश्यप की छायाचित्र में माला पहना कर अगरबत्ती दिखा कर दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया जहां महर्षि कश्यप मुनि की आरती गाई गई। ततपश्चात 5 अप्रैल कश्यप जयंती की शुरुआत की गई सबसे पहले रौनियार समाज के आये परिवार जनों को जलपान ग्रहण करने कहा ततपश्चात सभी ने जलपान ग्रहण किया।


दिन भर महर्षि कश्यप जी की भजन से एवम महर्षि कश्यप की जयकारे से सतीधाम प्रांगण पूरी तरह गुंजायमान रहा
महर्षि कश्यप मुनि के बैनर फ्लेक्श के पास काफी लोग सेल्फी लेते दिखे जो सामाजिक भाई चारे और समाज के लिए एक तरह से ऊर्जा का संचार करने जैसा था। सभी ने बढ़ चढ़ कर महर्षि कश्यप जयंती में हिस्सा लिया लगभग 11 बजे समाज के आये सभी परिवार के लोग महर्षि कश्यप मुनि के लगाए बैनर के पास बारी बारी से बुलाया गया और उन्हें ‘महर्षि कश्यप की जय’ लिखा हुआ भगवा रंग का एक -एक झंडा दिया गया जिससे समाज का हर ब्यक्ति बहुत ज्यादा खुश दिखा समाज के लोग जब एक जगह एक मंच में पूरे परिवार के साथ मिलते है। तो आनन्द बहुत बढ़ जाता है। वो खुशी देखते ही बनती है। यही वो समय होता है। जब पूरे समाज के लोग एक दूसरे से अच्छी तरह मिल पाते है। जहां आज के दौर में पूरी तरह जिंदगी सभी की भागम भाग वाली है। किसी के पास भी समय नही है। पर जब भी मौका मीले और खास कर समाज के बीच तो उन समय का जम कर आनंद उठाना ही चाहिए और वही कोतबा का रौनियार समाज ने भी किया और जम कर भरपूर आनन्द उठाया। लगातार सुबह से मैं रौनियार हु रौनियार कहलाता हु जैसे गीतों से पूरा मन्दिर प्रांगण गुंजायमान था सभी बच्चे से लेकर महिलाये ताली बजा कर सभी का हौशला बढा रहे थे।


वरिष्ठ अनुभवी सम्मानीय बद्री प्रसाद गुप्ता के द्वारा सभी सदस्यों को तिलक लगाकर सम्बोधन स्वरूप आशीर्वचन दिए।
12 बजे से किये गए खेलो जिसमे छोटे बच्चो सहित महिलाओ, पुरुषों ने भी विविध प्रकार के आयोजित खेलो में भाग लिया जिसमे बच्चो से लेकर सभी वर्ग की महिलाओ सहित युवाओं ने भी भाग लिया। जलेबी दौड़,कुर्शी दौड़, बैलून फुलाओ गेम,बाल पासिंग गेम ,सुई धागा प्रतियोगिता, चम्मच दौड़,पानी पूरी खाओ गेम जैसे कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओ ने जम कर लुफ्त उठाया इसी तरह हाथ बांध कर जलेबी खाने और कम समय मे ज्यादा धागा सुई में डालने, नन्हे बच्चे का नृत्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम किये गए सभी खेल होने के पश्चात रौनियार समाज इकाई कोतबा में अतिथी के रूप में लैलूंगा से पहुंचे अशोक गुप्ता,विष्णु गुप्ता,मनोज गुप्ता इकाई अध्यक्ष प्रेमचन्द गुप्ता,उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,सन्गठन मंत्री भागवत गुप्ता,कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता,सलाहकार समिति सदस्य राजेश गुप्ता , हीरा गुप्ता के कर कमलों से खेलो में जितने वाले विजेताओं को समाज के तरफ से पुरुस्कृत किया गया जिसमें महिलाओं और बच्चो में बहुत खुशी देखी गई। जूनियर वर्ग बालक जिलेबी दौड़ में सत्यम गुप्ता प्रथम स्थान,सूरज गुप्ता द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला कुर्सी दौड़ में श्रीमती रंजीता गुप्ता प्रथम स्थान प्राप्त की। सुई धागा प्रतियोगिता में सपना गुप्ता प्रथम स्थान पर रही।सुई धागा प्रतियोगिता में शारदा गुप्ता द्वितीय स्थान प्राप्त की।बॉल पासिंग गेम में सृष्टि गुप्ता प्रथम विजेता रही। पुरुष वर्ग कुर्सी दौड़ में शुभम गुप्ता प्रथम विजेता बने।बैलून फुलाओ गेम में 30 सेकेंड में 4 बैलून फुलाकर श्रीमती रिंकी गुप्ता बनी प्रथम विजेता। बच्चों के चम्मच दौड़ में शिवम गुप्ता प्रथम विजेता बने।बालिका वर्ग में राखी गुप्ता विनर बनी।सभी विजेताओं में सौम्या गुप्ता सबसे कम उम्र की विजेता बनी सभी ने जोरदार तालियां बजाकर सौम्या का स्वागत किया।लैलूंगा से आये व
अतिथियों के द्ववारा नृत्य प्रतियोगिता का निर्णय किया गया जिसमें प्रथम विजेता परी गुप्ता,द्वितीय विजेता मीठी गुप्ता,सौम्य गुप्ता तृतीय विजेता बनी।डांस प्रतियोगिता में विजेताओं को अध्य्क्ष की ओर से अपने धर्मपत्नी के कर कमलों से नगद पुरुस्कार दिया गया। उपाध्यक्ष के हाथों द्वितीय विजेता को नगद पुरुस्कार एवम सन्गठन मंत्री के हाथों तृतीय विजेता को नगद पुरस्कार दिया गया।आकर्षक पुरुष्कार बद्री प्रसाद गुप्ता को मनोज गुप्ता के हाथों दिया गया सबसे अधिक 11 सदस्यों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। कोतबा रौनियार समाज ने पुरुस्कार देकर सभी जीते बच्चो से लेकर पुरुष और महिलाओं का मनोबल बढाया गया।पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का समापन कर भोजन ग्रहण सभी सदस्यों के द्वारा किया गया। सतीघाट से सभी महिलाएं बच्चे पुरुष वर्ग अपने अपने हाथों में महर्षि कश्यप की जंय से लिखे हुए भगवा रंग का झंडा लेकर नगर भर्मण पर निकले।शोभा यात्रा सतिघाट से कारगिल चौक तक जय जयकारों से संगीत के साथ झूमते हुए रैली में नगर महर्षि कश्यप की जय, जय श्री राम,पवन पुत्र हनुमान की जयकारे से रैली गुंजयमान रहा।शोभायात्रा में निकले बच्चे महिलाओं पुरुष सभी को रौनियार बन्धुओं द्वारा अपने अपने निवास स्थान पर रोक कर पानी चॉकलेट कोल ड्रिंक पिलाया गया।जहां रौनियार समाज का युवा वर्ग बहुत ज्यादा आगे रह कर इस जल्दबाजी और कम समय मे आयोजित किये गए महर्षि कश्यप जयंती समारोह की बेहतरीन ढंग से मनाने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया वो कोतबा रौनियार समाज को गौरान्वित करती है। सबसे अंत में कोतबा रौनियार समाज के अध्यक्ष प्रेमचन्द गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम को बेहतरीन ढंग से आयोजित करने पर युवाओ को शुभकामनाएं दी एवं महर्षि कश्यप जयंती की विधिवत रैली कारगिल चौक से वापस सतिघाट पर पहुँची तो आभार प्रकट कर समापन की घोषणा की। कश्यप जयंती में इकाई के 44 सदस्यीय परिवार के सैंकड़ों की संख्या में भारी भीड़ रही।