पानी की भारी किल्लत रही सही कसर पानी सप्लाई चालू करने वाले लापरवाह कर्मचारि कर रहे पूरा…..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पानी की भारी परेशानी से जूझ रहे शहर वासी रही सही कसर पूरा कर रहे सप्लाई चालू करने वाले लापरवाह कर्मचारी

पुरानी बस्ती में पानी की भारी किल्लत से परेशान हो रहे ग्राम वासी लगातार नलों में सप्लाई के लिए पानी नही होने से अब लोगो को पानी मिलना हो रहा मुश्किल जबकि अभी गर्मी की भीषण कहर से सामना होना बाकी है। इससे ये समझा जा सकता है। जिस तरह से पानी के लिए लोगो को मुश्किलें हो रही है। उससे आने वाले दिनों में किंस तरह से पानी के लिए लोगो को मुश्किलो का सामना करना पड़ेगा

पुरानी बस्ती के लोगो को सुबह से पानी की सप्लाई दी जाती है पर पानी पर्याप्त नही होने के कारण पानी जैसे तैसे थोड़ा मोड़ा आता है। पर सप्लाइ चालू करने वाले कर्मचारियों के जब मन तब पानी सप्लाई करने से लोगो की मुश्किलें और बढ़ जा रही है।

पानी सप्लाई चालू बंद करने वाले कर्मचारीयो के कारण लोगो को पानी मुश्किलें बढ़ रही है कारण है कि जो नल सप्लाई चालू करने वाले कर्मचारी है। वे अपना मनमानी रवैया अपना रहे है। कभी सुबह के 4 बजे ही सप्लाई चालू कर देते ही कभी 5 बजे या कभी 6 बजे पर जब सुबह लोग सोकर उठते है। तब तक पता चलता है कि पानी की सप्लाई तो बंद की जा चुकी है। अब इस तरह मनमानी टाइमिंग से पानी की सप्लाई चालू बंद करने से जहाँ पानी पहले से ही लोगो को पर्याप्त नही मिल रहा है। उसमें रही सही कसर लापरवाह कर्मचारियों के कारण लोगो की मुश्किलें और बेतहाशा बढ़ रही है। नगर पंचायत के अधिकारियों को ये समझने की आवश्यकता है। कि पानी जैसी बेशकीमती चीज में जिम्मेदारी बेहद अहम बात है। अगर कोई कर्मचारी लापरवाही पुर्वक कार्य कर रहा है। तो उसे हटा कर जिम्मेदारी से कार्य करने वाले लोगो पानी सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए।