कांग्रेश की जिला अध्यक्ष बोली – अवैध कमाई की चाह में आपस मे ही लड़ रहे भाजपाई…..

 

 

 

शमरोज खान

सूरजपुर . जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने भाजपा पर आरोप जताते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि भाजपा सरकार के दौर में 15 वर्षों तक अवैध उगाही, कमीशन वसूली, और शासन सत्ता के प्रभाव से भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपाई सत्ता जाने के बाद से बौखलाहट में हैं। साथ ही कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों ने क्षेत्र में भाजपा को मुद्दा विहीन बना दिया है। शासन प्रशासन की सख्ती ने भी इन लोगों की ठेकेदारी पर नकेल कस दी है जिससे भाजपाई बौखलाहट में आपस मे ही लड़ भिड़ रहें हैं। कांग्रेस सरकार ने रेत उत्तखनन के लिए नियम बना कर खुला टेंडर किया जिससे भाजपाइयों की अवैध ठेकेदारी बंद हो गई। ग्राम चेन्द्रा के भाजपा कार्यकर्ता नधीर पैकरा को रेणनदी के घाट का ठेका मिला तो पूर्व गृह मंत्री के पुत्र लवकेश पैकरा ने उस पर अपना आधिपत्य जमाने के लिए उससे समझौता कर लिया जो कि ज्यादा दिन नहीं चला इसके बाद संजय अग्रवाल बैकुंठपुर, राजीव सिंह भैयाथान आदि भाजपा नेता उसमें लग गए उसी में उनके मुंशी रोहित सिंह एवं एक अन्य भाजपाई अमन सिंह के मध्य विवाद और मारपीट हुआ जिसमें भाजपा के ही दो गुट आमने सामने हो गये हैं और आरोप प्रशासन पर लगा रहे हैं।

सरकार और प्रशासन के काम मे स्पष्ट पारदर्शिता बरती जा रही है जिससे किसी को भ्रष्टाचार का अवसर नहीं मिल रहा है। हर काम कानून के दायरे में है जिससे इन भाजपाई लोगों में आपस मे ही लड़ाई हो रही है और जिसका राजनीतिकरण करने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहें हैं। यही इनका चाल चरित्र है जो सबको दिखाई दे रहा है। जनता सब जानती है समझती है अगले चुनाव मे पूरे छत्तीसगढ़ से भाजपा का सफाया तय है..