सैकड़ो की संख्या में विधायक निवास पहुँची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सौंपा ज्ञापन कहा जल्द हमारी मांगो को मानते हुवे अपना वादा निभाऐ भुपेस सरकार…..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

विधायक रामपुकार सिंह के निवास पहुँची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  और सहायिका सौंपा ज्ञापन कहा जल्द हमारी मांगो को मानते हुवे अपना वादा निभाऐ भुपेस सरकार

मुख्यमंत्री भुपेस बघेल छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रीमती अनिला भेडिया मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग छ.ग. शासन के नाम पत्र में पत्थलगांव विधानसभा के चारो परियोजना अध्यक्ष पत्थलगांव से ऊषा यादव, लुड़ेग से सुनीता नाग बागबहार से शोभन्ति पैंकरा, डोकड़ा से प्रतिभा शर्मा कांसाबेल से पोलिना सिदार सचिव कुंती सिदार, दिपांति एनिमा सरिता और रोशलीन के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाओ ने अपनी मांगों को मांगने नारे लगाए उन्होंने कहा की लगातार हमारी उपेक्षा होती जा रही है। राज्य की भुपेस सरकार को हमारी मागों का जल्द निराकरण करते हुए हमारी मांगो को मानना चाहिए


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों में कहा है। कि हमारी निम्नांकित मांगों के उपर ध्यानाकर्षण करते हुए निराकारण करने का आग्रह हैं 1. शिक्षा कर्मियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे। 2. जीने लायक वेतन कम से कम मध्यप्रदेश जैसे रू. 10,000/- स्वीकृत किया जायें, चुनावी घोषणा पत्र को पूरा किया जाये। 3. मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाया जाये। 4. सुपरवाईजर के रिक्त पदों को शत-प्रतिशत वरिष्ठता क्रम में कार्यकर्ताओं से ही शीघ्र भरा जायें। 5. कार्यकर्ता के रिक्त पदों को सहायिकाओं से ही भरा जाये 25 प्रतिशत के बंधन को समाप्त किया जाये। 6. नासिक पेंशन, ग्रेज्युवेटी, समूह बिना का लाभ दिया जाये। 7. मोबाईल, नेट चार्ज और मोबाईल भत्ता दिया जाये, तब तक मोबाईल में कोई कार्य न लिया जाये। बी.एल.ओ. का कार्य भी मोबाईल से ना लिया जावे। 8. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं से सेवा के दरम्यान असामयिक मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाये। 9. कोविड-19 में काम करने वाले सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं को प्रोत्साहन राशि दिया जाये।

जिस तरह से आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा लगातार आंदोलन करते हुए अपनी मांगों को शासन तक पहुचाया जा रहा है। उससे ये समझना आसान होगा कि क्या चुनावी वर्ष में भुपेस सरकार इनकी मांगो पे क्या निर्णय लेती है ये आने वाला समय बताएगा।