मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड छालीवुड एवं भोजपुरी के नामी कलाकारों के साथ छटा दंगल पतंग उत्सव का तीरंदाजी का होगा रोमांच आयोजन……

 

सीतापुर/अम्बिकापुर

सरगुजा जिले के मैनपाट में 3 दिन तक चलने वाले मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड हॉलीवुड एवं भोजपुरी के नामी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति होगी इसके साथ अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता पतंग उत्सव तीरंदाजी एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांचक ही रहेगा।

मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ पर 14 फरवरी 2023 को मशहूर बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन छत्तीसगढ़ी गायक पद्म अनुज शर्मा सुमेधा करमहे मान्या नारंग छत्तीसगढ़ी लोक गायक नितिन दुबे संजय सुरीला की प्रस्तुति होगी ।
महोत्सव का दूसरा दिन 15 फरवरी को भोजपुरी गायक पवन सिंह बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो इंडियन कॉमेडियन सुनील पाल छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू जसमीत कौर लिटिल चैंप्स गायक प्रियांशु मिश्रा वंही अपना जलवा दिखाएंगे।
मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन यानी 16 फरवरी को बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर जस गीत गायिका दिलीप षडगी रंग झरोखा दुष्यंत हरमुख सूफी गायक नासिर एवं निंदर छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चंदा महोत्सव में रंग जमाएंगे!
इसके साथ ही फूड जोन,कर्मा सैला,सामूहिक विवाह,विभागीय स्टाल मेला,शॉफ् मेला,कठपुतली डांस,डांस स्टेज,स्कूली बच्चों का डांस,कत्थक डांस,तिब्बती डांस, साथ ही साथ बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा !