मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना पेराई सत्र 2021-22 की गन्ना पेराई बंदी की द्वितीय सूचना…..

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित अंबिकापुर ग्राम केरता की गन्ना पेराई सत्र 2021-22 में 29 नवंबर 2021 से प्रारंभ होकर 03 अप्रैल 2022 तक कुल 277161.341 मि.टन 11848 कृषकों से गन्ना खरीदी किया जा चुका है। गन्ने की आवक कम हो गया है, जिससे कारखाना संचालन लगातार नहीं हो पा रहा है। आरक्षित क्षेत्र के किसानों को व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से लगातार सूचित किया जा रहा है कि विक्रय योग्य गन्ना दिनांक 07 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार तक कारखाना को आपूर्ति कर सकते है। इसके बाद पेराई सत्र 2021-22 की गन्ना खरीदी कार्य बंद कर दी जायेेगी।