47 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से की गई 1726410 क्विंटल धान की खरीदी….

47 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से की गई 1726410 क्विंटल धान की खरीदी….

बलरामपुर ,,, अब्दुल रशीद

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर 01 नवम्बर से 31 जनवरी 2023 तक सुव्यवस्थित ढ़ंग से धान खरीदी की गई। जिले में किसानों से धान खरीदी करने हेतु 47 सहकारी समितियों के माध्यम से 47 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये थे, जहां कुल 42 हजार 223 किसानों ने धान बेचने हेतु अपना पंजीयन कराया था, जिसमें 35 हजार 830 किसानों ने अपने धान का विक्रय किया। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में 1726410 क्विंटल धान की आवक हुई, जिसमें से 1724728.40 क्विंटल मोटा धान एवं 1681.60 क्विंटल पतला धान की खरीदी हुई है। मिलर द्वारा धान मिलिंग हेतु अब तक 1497428.40 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है।
जिले में अब तक उपार्जन केन्द्र कपिलदेवपुर में 36366.80 क्विंटल, बादा में 22364.00, कुसमी 42377.60, जवाहरनगर में 24659.60, कामेश्वरनगर में 71718.80, कोदवा में 11772.00, गोपालपुर में 22978.00, भेण्डरी में 14530.40, चांदो में 57461.60, जमड़ी में 67280.00, जिगड़ी में 16800.80, जोकापाट में 9764.40, डिण्डों में 93012.00, डीपाडीह में 20289.20, डोंगरों में 30032.00, गाजर में 16946.40, त्रिकुण्डा में 49888.00, बगरा में 29840.00, तातापानी में 24999.20, धन्धापुर में 56320.00, डौरा में 40698.00, पस्ता में 20361.60, बड़कागांव में 52902.40, बरतीकला में 45548.00, बरदर में 24850.40, आरा में 17513.60, बरियों में 42571.20, बलंगी में 23788.00, बलरामपुर में 59776.80, बसंतपुर में 46628.80, भुलसीकला में 21290.00, भंवरमांल 33484.40, रामानुजगंज 32044.40, महाराजगंज 54602.40, महावीरगंज में 72478.40, रघुनाथनगर में 21452.40, रनहत में 40536.40, राजपुर में 62932.80, दोलंगी में 23126.00, रामचन्द्रपुर में 29360.00, रामनगर में 39113.20, वाड्रफनगर में 32740.40, स्याही में 31047.20, वीरेन्द्रनगर में 51112.40, सरना में 28890.00, सेवारी में 43035.20 तथा सामरी में 13468.00 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर