हत्या की गुत्थी वाड्रफनगर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझायी, घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार….

हत्या की गुत्थी वाड्रफनगर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझायी,
घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी वाड्रफनगर में प्रार्थी रामनाथ खैरवार निवासी ग्राम कोटी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका लड़का 14 जनवरी 2023 को पिकनिक मानने गया था जो पिकनिक मानने के बाद भी घर नही आया। जिसका पता तलाश किया गया जो पता चला कि किसी विवाद पर लड़ाई झगड़ा हुआ था तब इसका लड़का कुलदीप खैरवार घर नही आया है। रिपोर्ट पर मामले का तस्कीद किया जो कुलदीप खैरवार का लाश गुलाब गोड़ के कुआ में होना पाये जाने से मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। प्रथम दृष्टिया मृतक की मौत किसी के द्वारा हत्या कर कुआ फेकने मे होना प्रतित होना पाया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के  निर्देशानुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अभिषेक झा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी विनोद पासवान के द्वारा संदेहीयों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ करने पर जानकारी मिली थी शाम 07.00 बजे कुलदीप खैरवार (मृतक) और धनश्याम गोड़ (लड़की, मृतक की प्रेमिका) का चाचा दोनो टैम्पो से लड़की के घर पहुंचे। फिर दोनो लड़की से दारू मांगें जो मना कर दी की दारू नही है। फिर दोनों आलू खोदने को बोले फिर लड़की आलू खोदकर भुंजकर दी जिसे घनश्याम अपने पास रख लिया इसके बाद जीत गोड़ रवि गोड, विजय गोड़ आये फिर सभी एक साथ चलित गोड़ के घर दारू पीने गये। इसके बाद रात्रि 10.00 बजे कुलदीप अपनी प्रमिका जैतुन गोड़ के घर आया और रात को दोनो एक ही कमरे में सो रहे थे।
इसके बाद धनश्याम और जीत दूसरे तरफ से हत्ता फांदकर लड़की के कमरे में घुसे और दोनो को एक साथ देखकर कुलदीप खैरवार को मारने लगे पास रखे पसुल से घनश्याम कुलदीप के माथे पर वार किया फिर मारते मारते घर के बाहर लाया। घर के बाहर रवि, विजय, हरि खैरवार पहले से खड़े थे जो बाहर आने के बाद तीनों भी कुलदीप से मारपीट किये। इसके बाद लड़की का बाप राम सिंह गोड़ आया कुलदीप को मारने का कारण जानकर अपने घर में रखे टांगी से कुलदीप के गर्दन पर तीन चार बार वार किया जिससे कुलदीप नीचे गिर गया। इसके बाद सभी मिलकर कुलदीप के लाश को घसीटते हुये गुलाब गोड़ के कुआ मे डाल दिये। इसके बाद पसुल और लड़के के मोबाईल के चार्जर को लड़की अपने कमरे में छुपा कर रख दी । मृतक के दोनो मोबाईल को हरि खैरवार अपने साथ ले गया एवं टांगी एवं खुन लगा अपना कपड़ा, राम सिंह (आरोपी) अपने घर के सामने वाली परछी में छुपकार रख दिया। आरोपी  रामसिंह पिता जयमंगल गोड़ उम्र 40 वर्ष, धनश्याम गोड़ पिता हरिनाथ धुर्वे उम्र 21 वर्ष, जैतुन धुर्वे पिता राम सिंह धुर्वे उम्र 19 वर्ष, हरि प्रसाद खैरवार पिता मोहन खैरवार उम्र 26 वर्ष निवासी कोटी, जीत लाल गोड़ पिता बिहारी लाल गोड़ उम्र 43 वर्ष निवासी गुरमुट्टी, विजय धुर्वे पिता शिवचरण धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी गुरमुट्टी, रवि सिंह पिता रामऔतार उम्र 26 वर्ष निवासी गुरमुट्टी के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 302, 201 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए सातों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में वाड्रफनगर चौकी प्रभारी विनोद पासवान, सहायक उपनिरीक्षक जबलुन कुजूर, मान सिंह,
प्रधान आरक्षक तुलसी राम धीवर, आरक्षक शिव पटेल,
जुगेश जायसवाल, रामपुकार, संजय जायसवाल, अनिल एक्का, अशिष तिग्गा शामिल रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर