कलेक्टर ने पूजा कुशवाहा एवं आरती पांडे को आपसी सहमति आधार पर पदस्थापना संशोधन आदेश किया प्रदाय……

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा आधार पर नियुक्ति प्रदान किया गया है। पूजा कुशवाहा पिता अशोक कुशवाहा व्याख्याता जीव विज्ञान स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भुनेश्वरपुर में किया गया था एवं आरती पांडे पिता उमाकांत पांडे व्याख्याता जीव विज्ञान स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जयनगर में नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने परिवारिक कारणों से आपसी सहमति से भुनेश्वरपुर एवं जयनगर में आपसी सहमति से पदस्थापना किए जाने हेतु कलेक्टर के पास आवेदन किया था। कलेक्टर ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिला मिशन समन्वयक श्री शशिकांत सिंह को आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए थे। आपसी सहमति के आधार पर पूजा कुशवाहा व्याख्याता जीव विज्ञान को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर एवं आरती पांडे व्याख्याता जीव विज्ञान को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भुनेश्वरपुर में पदस्थापना के संशोधन आदेश जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में कलेक्टर ने प्रदाय की।
पूजा कुशवाहा एवं आरती पांडे ने कलेक्ट, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट किया है।