कलेक्टर ने जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में आरबीसी 6-4 के तहत निकटतम वारिस को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक किया प्रदाय….

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ मृतक जितेंद्र सिंह पिता बटुर राम जाति गोंड ग्राम कदरई तहसील सूरजपुर की मृत्यु 9 सितंबर 2020 को नदी के पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में ग्राम वार विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाया जा रहा है। इसी दौरान ग्राम कदरई में शिविर के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति का आर्थिक सहायता राशि अप्राप्त है। कलेक्टर ने आवेदन प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने निकटतम वारिस पत्नी शिव कुमारी एवं पुत्र जवाला सिंह, अर्जुन पुत्री संध्या सिंह, गुड्डी को राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 संशोधन दिनांक 9 जून 2015 की अंतर्गत 4 लाख आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत कर जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान की।
मृतक की पत्नी श्रीमती शिवकुमारी ने इस नेक सहयोग कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को परिवार की तरफ से आभार प्रकट किया है।