भाजपा की प्रथम कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न..सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का हुआ स्वागत व आगामी कार्यक्रमो को लेकर हुई रूपरेखा तैयार…

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषणा पश्चात जिला भाजपा की प्रथम कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न..सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का हुआ स्वागत व आगामी कार्यक्रमो को लेकर हुई रूपरेखा तैयार

जशपुर – जिले में कल ही जिला भाजपा के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जिला की नई कार्यकारिणी घोषित की है और आज जिला भाजपा कार्यालय में सभी पदाधिकारियों के साथ जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी के साथ प्रथम कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।साथ ही 3 जनवरी से 5 जनवरी तक जिले के दौरे पर आ रहे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव,पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष यशवंत जैन के विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में जनपद पंचायत के रिटायर कार्यपालन अधिकारी भजन साय को सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ की कमी नही है लेकिन एक टीम बनाने का प्रदेश से प्रोटोकाल तय है जिसके लिए सभी को पद देना संभव नही है लेकिन हमारा हर कार्यकर्ता हमारे लिए अनमोल है और समय आने पर हर एक काम करने वालो को उनका उचित स्थान मिलेगा उन्होंने कहा पद जिसको भी मिले लेकिन जशपुर जिले का हर एक कार्यकर्ता अपने आप को जिलाध्यक्ष समझे और पार्टी का कार्य करता रहे हम हमेशा उनके साथ खड़े है।उन्होंने आगे कहा कि आगामी 3 से 5 जनवरी तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों का हमारे जिले में 3 दिवसीय प्रवास होना है जिसके कार्यक्रम के तहत 3 जनवरी को पत्थलगांव विधानसभा,4 जनवरी को कुनकुरी व 5 जनवरी को जशपुर विधानसभा का कार्यक्रम तय किया गया है जिसमे कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रभारी भी तय किये गए है।जिसके तहत पत्थलगांव में प्रभारी सुनील अग्रवाल सह प्रभारी आनंद शर्मा,कुनकुरी में प्रभारी भरत सिंह सह प्रभारी उपेंद्र यादव व जशपुर विधानसभा के लिए प्रभारी मुकेश शर्मा व सह प्रभारी सतेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी और कहा कि हमे टीम भावना से काम करना है हमे जो मोर आवास मोर आवास के तहत ग्रामीणों के बीच जाने का मौका मिला है आगे भी हमे शक्ति केंद्र तक पहुंचकर कार्य करने की जरूरत है हमे आगामी चुनाव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की जरूरत है उन्होंने कहा कि अब समय नही बचा है हमे पूरे मन से पार्टी का कार्य करते हुए आगामी चुनाव में जशपुर जिले की तीनों सीट से कांग्रेस के विधायक को हराकर छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराने में जशपुर से ही शंखनाद होगा यही आप सभी से आशा करता हूँ।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति समिति सदस्य विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए कहा कि आशा करता हूँ कि आने वाले चुनाव में यह टीम खरा उतरेगी और जशपुर जिले की तीनो विधानसभा मे भाजपा का परचम लहराने में मील का पत्थर साबित होगी।भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है लेकिन कार्यकर्ताओ को धैर्य रखने की जरूरत है समय आने पर सभी को उनके कार्य का शत प्रतिशत मिलेगा मैं खुद इसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने खड़ा हूँ।उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में लोकसभा का प्रवास चल रहा है जिसमे हर लोकसभा के लिए 3 सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसके तहत हमारे क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को टीम लीडर बनाये गए है जिनके अनेक कार्यक्रम क्षेत्र में होंगे और उक्त कार्यक्रम से निश्चित रूप से पार्टी को फायदा होगा आप सभी से आशा करते है कि यह कार्यक्रम जिले में बहुत अच्छे तरीके से होगा उन्होंने कहा कि 2023 चुनोती पूर्व होगा और आप सभी मोदी सरकार की उपलब्धियों को और प्रदेश की लबरा सरकार की नाकामियो को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे यही आप सभी से आशा करते है।

उक्त कार्यसमिति बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णा राय ने भी संबोधित किया मंच संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया व कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा जिला मंत्री देवधन नायक ने की जिसमे मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव साय,वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय,नरेश नंदे,जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह,जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री द्वय भरत सिंह,मुकेश शर्मा,उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,पुरुषोत्तम सिंह,सत्येंद्र सिंह,कुंजवती सिंह,अनुज कुमारी पैंकरा,कोषाध्यक्ष राम गर्ग, पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा,आनंद शर्मा,देवधन नायक,राजकपूर भगत,मनीष अग्रवाल,सुनीति भोय, मुक्ता यादव,रुपेश सोनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा,विक्रांत सिंह,दीपक गुप्ता,शरद चौरसिया,दीपक सिंह,सालिक साय,नितिन राय,तुलसी कौशिक,मुनेश्वर केसर,केशव यादव,अजय महाराज,सुदाम पंडा,भजन साय के साथ भाजपा व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।