संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक और युवा महोत्सव में सूरजपुर जिले का रहा उम्दा प्रदर्शन मे अव्वल…..

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एवं युवा महोत्सव के विजयी प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एवं युवा महोत्सव में शामिल होकर उम्दा प्रदर्शन करते हुए सूरजपुर जिले का परचम लहराया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक एवं युवा महोत्सव की विभिन्न विधाओं में भाग लेकर प्रथम स्थान 50, द्वितीय स्थान 28 व तृतीय स्थान 7 प्राप्त कर सरगुजा संभाग में सूरजपुर जिला अव्वल रहा। जिले के प्रथम स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक और युवा महोत्सव में शामिल होगे। इन विधाओं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी होगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 0 से 18 वर्ष बालक वर्ग से प्रथम गेड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, गिल्ली डंडा, बालिका वर्ग भौंरा, गेड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, 100 मीटर दौड़, संखली, लम्बी कूद, गिल्ली डंडा, 18 से 40 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम संखली, भौंरा, बिल्लस, 100 मीटर दौड़, पिट्ठूल, बांटी, बालिका वर्ग में प्रथम भौंरा, बिल्लस, लंगड़ी दौड़, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, खो-खो, 40 वर्ष से ऊपर बालक वर्ग में प्रथम संखली, गेड़ी दौड़,100 मीटर दौड़, पिट्ठूल, गिल्ली डंडा, बालिका वर्ग में प्रथम संखली, गेड़ी दौड़, 100 मीटर दौड़ और युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष में प्रथम पारम्परिक वेशभूषा, चित्रकला, फुगड़ी महिला, भौंरा महिला, खो-खो बालिका वर्ग, करमा नाचा, गिटार वादन, सुआ, पंथी, फूड फेस्टिवल, 40 वर्ष से अधिक में प्रथम बांसुरी वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन, वाद-विवाद विपक्ष, निबंध, गेड़ी दौड़ पुरुष, खो-खो बालक, कबड्डी बालिका, एकांकी नाटक, लोकनृत्य तथा इन विधाओं में राज्य के लिए सीधे चयनित हुए हैं सेंदो नाचा, डोमकच, कुड़ुख नाचा, गोंडी नाचा, पंडवानी 15-40 वर्ष, पंडवानी 40 वर्ष से अधिक, लोकड़ी गीत, रसधारी नाचा व बायर नाचा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सुनील पोर्ते, सीमांचल त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, नवीन जायसवाल, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल,गौतम शर्मा, श्रीमती निशा सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रेमसिंधु मिश्रा, सहदेव राम रवि, दिनेश साहू, श्रीकांत पाण्डेय, राजकुमार नायक, राजलाल प्रजापति, राहुल कश्यप, विवेक जायसवाल, मोतीलाल सिंह, राम सुभाष राजवाड़े, प्रभाशंकर, मनोज कुशवाहा, धर्मपाल रजक, मुनव्वर अंसारी, संजय यादव, विजेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, संतोष पैकरा, अभय वर्मा, श्रीमती समीरा केरकेट्टा, श्रीमती सेलिना मिंज, प्रदीप मराबी, महेंद्र सिंह आदि ऑफिसियल्स का सक्रिय योगदान रहा। उक्ताषय की जानकारी प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन ने दी।