खेल खेल में ही चाकू तक निकाल लिया जा रहा एक युवक के ऊपर चाकू से हमला युवक अस्पताल में भर्ती…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

खेल खेल के विषय को लेकर चाकू निकाल कर कर रहे है हमला आखिर कब जागेगी पुलिस पूरी तरह शांत माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इस पे जल्द रोक लगाने की तरफ बढ़ना अति आवश्यक नही तो आने वाले दिनों में और ज्यादा इसमे बढ़ोतरी हो सकती है। खेल रहा अन्य युवक नाबालिग है। जो खुद को भी चोटिल होने की बात कह रहा है।

आपको बता दे कि आज खेल खेल के बात को लेकर मस्जिद के पास ही चाकू से मार कर युवक को घायल कर दिया गया है। मिनहाज खान को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां लगे चोट पे टांका लगा दिया गया है। वही मुस्लिम समाज के लोग अस्पताल से लेकर थाने में जुट गए है। अब सवाल ये है कि आखिर खेल खेल के बात पे चाकू कैसे निकाल लिया गया आम लोगो के साथ सभी शहर वासियों का भी यही सवाल है। कि आखिर छोटी छोटी बातों पे इस तरह की मार पीट करना कहा तक ठीक है। आखिर लोगो को पुलिस का डर भय क्यो नही है। कहा चूक रही है पुलिस इसपे लगाम लगाने की जरूरत है। पुलिस को ज्यादा जिम्मेदारी पुर्वक कार्य करने की जरूरत है।  लगातार शहर में बाइक से तेज गति के साथ कट मारते युवा रोजाना देखे जा रहे है। जिनकी बाइक की स्पीड देखकर ही अन्य लोगो के पसीने छूटने लगते है।उन ज्यादातर बाइक पे नम्बर तक लिखा नही रहता है। इन सभी तेज गति से चलाने वाले बाइकर के ऊपर भी पुलिस को कारवाही करने की जरूरत है। जिससे युवाओं के तेज गति से बाइक चलाने के बढ़ते फैशन पे रोक लग संके।