कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र तातापानी का किया निरीक्षण किसानों से चर्चा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र तातापानी का किया निरीक्षण
किसानों से चर्चा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

बलरामपुर :- अब्दुल रशीद

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर चल रहे धान खरीदी का कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने विकासखण्ड बलरामपुर के तातापानी में स्थित धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिकता के साथ किसानों से चर्चा कर उनका हाल-चाल जाना एवं समस्याएं भी सुनी।
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. तातापानी खरीदी केंद्र पहुंचकर समिति प्रबंधक से धान विक्रय हेतु पंजीकृत किसानों तथा खरीदे गए धान की मात्रात्मक जानकारी ली, साथ ही साथ कुल काटे गये टोकन की जानकारी लेते हुए समिति प्रबंधक से खरीदी हेतु बनाये गये रोस्टर के का पालन करते हुए खरीदी करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने समिति में रखे बारदानों का निरीक्षण किया। समिति प्रबंधक ने जानकारी दी गई कि राइसमिलरों द्वारा खराब बारदाना जमा की गई है, कलेक्टर ने संबंधित नोडल अधिकारी से खराब बारदानों को वापस भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये तथा नोडल अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोचियों तथा बिचौलियों से धान की बिल्कुल खरीदी न हो, केंद्र में धान जाम न हो, इसके लिए धान का निरंतर उठाव करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में आए कृषकों से चर्चा कर पूछा कि उन्हें धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है तथा खरीदी प्रभारी को किसानों से सहयोगपूर्ण व्यवहार करने को कहा।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर