किसान कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न , मंत्री सिंह देव के जन्मदिन पर किसान कांग्रेस ने किया मरीजो को फल वितरण…..

 

 

लखनपुर ,अमित बारी

लखनपुर:-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीद किये जाने की प्रक्रिया निर्धारित 1नवम्बर से आरंभ होने जा रही है। जिसके मद्देनजर 31 अक्टूबर को सामुदायिक भवन लखनपुर में प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव तथा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव के आतिथ्य में ब्लाक स्तर किसान कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्व प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमति इंदिरा गांधी तथा पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के छाया चित्र में भावभीनी पुष्पांजलि अर्पण एवं देश के अखंडता को कायम रखने के संकल्प लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ब्लाक क्षेत्र में बनाये गये उपार्जन लखनपुर, चांदो, जंमगला, अमेरा,निम्हा कुन्नी, अमलभिठठी, पुहपुटरा सभी धान खरीदी केन्द्रों में निगरानी समिति के गठन तथा धान खरीदी से मुतालुक सभी पहलुओं पर विचार किया गया। मचासीनो अतिथियों ने किसान कांग्रेस के पददाधिकारियो को आगाह किया कि कोई भी समिति में छोटे किसानों के साथ दुर्व्यवहार ना हो, टोकन कटाने में किसानों से अवैध वसुली ना हो। खरीद केंद्रों में यह भी निगरानी रखनी है कि किसानों के धान खरीदी शतप्रतिशत हो रही या नहीं। कहीं बिचौलियों के धान तो पहले नहीं खरीदें जा रहे हैं शिकायत रही है कि पहले बिचौलियों के बाद में किसानों के धान समितियों में खरीदे जाते हैं।इन शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। यदि ऐसा कहीं मामला सामने आता है तो सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित करें तथा बिचौलियों के खिलाफ कार्यवाही करावे यह निगरानी समिति की जवाबदारी है। इसके अलावा जिनके रकबा शून्य हो गये है किसी वजह से तो सुधार कराने किसानो को मश्वरा दें। लखनपुर के सभी समितियों में तकरीबन 74 ऐसे किसानों के नाम आये है जिनका रकबा शून्य हो गया है।समय पर सुधार हो जायेगा बशर्ते सम्बंधित अधिकारियों के सम्पर्क में उन किसानों को आना होगा।आगे निगरानी समिति का मोबाइल ग्रुप बनाने पर भी विचार साझा किए गए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टी 0 एस 0 सिंह देव के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंच किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मरीजों को फल वितरित किये।इस दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंहदेव, जगरोपन यादव, मुन्ना पांडेय,सत्येन्द्र राय,मोहम्मद इरशाद खान, अमीत बारी पार्षद ,किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मक़सूद हुसैन, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम सुजान द्विवेदी, अजर राम चौधरी, अमरेश राजवाड़े,ईश्वर गुप्ता, काफी संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी,लखनपुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा पी0 एस0 मार्को अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।